फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Driver Murder Case miscreants were running away after robbing the truck when driver woke up Murdered Latest News Update

Driver Murder Case: ट्रक लूट कर भाग रहे थे बदमाश, ड्राइवर की नींद खुली तो चाकू से गला रेता, तीनों आरोपी झारखंड के

Fri, 01 Jul 2022 07:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Jul 2022 07:56 PM IST
सार

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में हुई ड्राइवर की हत्या मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी ट्रक लूटना चाहते थे, मगर रास्ते में ड्राइवर की नींद खुल गई और आरोपियों ने ड्राइवर का चाकू से गला रेत दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Jharkhand Driver Murder Case miscreants were running away after robbing the truck when driver woke up Murdered Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में 24 जून की रात हुई ड्राइवर की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ड्राइवर का चाकू से गला रेत दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। दरअसल आरोपियों ने उसका ट्रक लूटना चाहा था। मगर रास्ते में ड्राइवर की नींद खुल गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मार दिया। ट्रक का डीजल खत्म होने के कारण तीनों आरोपी ट्रक छोड़ कर भाग गए थे। अब तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। तीनों झारखंड के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के तिलगा घाट में 24 जून की रात को एक अधेड़ उम्र के शख्स का शव वरामद हुआ था। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। तब शव की पहचान बिहार निवासी संतोष कुमार दुबे उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई थी। संतोष यहां ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा का ट्रक चलाता था। ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा ने बताया था कि उसकी गाड़ी आयरन गोली लोड कर एक कंपनी से दूसरे कंपनी में भेजने का काम कर रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ में व्यापारी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने इस केस में संतोष कुमार के परिचित अन्य ड्राइवरों से भी पूछताछ की थी। पूछताछ में पुलिस एक व्यापारी तक पहुंची तो आरोपियों का सुराग लगा था। व्यापारी ने पुलिस को तीन आरोपियों द्वारा आयरन गोली बेचने की बात बताई। हालांकि व्यापारी ने उन्हें मना कर दिया था। बाद में वे वहां से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों के लिए रची थी लूट की साजिश
यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज कर दी। जिस ट्रक के ड्राइवर का शव मिला था। उसमें आयरन गोली ही लोड थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर खुर्शीद आलम(32), मो. नदीम अंसारी (25) और सद्दाम (29) को हिरासत में लिया था। तीनों आरोपियों को उसी दिन तिलगा घाट के आस-पास भी देखा गया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पैसों की जरूरत के चलते ट्रक लूटने का प्लान बनाया था। 

व्यापारी के बयान से मिला सुराग
सद्दाम और नदीम पहले से ही रायगढ़ में ट्रक ड्राइवर थे। खुर्शीद को झारखंड से कट्टा लेकर बुलाया था। उसे गोरखा में एक किराए के मकान में रखा था। तीनों को पता था कि यदि बड़ी मात्रा में आयरन गोली को लूटा जाएगा तो उनका काम आसान हो जाएगा। इसी मकसद से उन्होंने उस व्यापारी से आयरन गोली के बदले पैसे देने की बात की। लेकिन व्यापारी के बयान के बाद तीनों पकड़े गए।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने बताया कि 24 जून की रात को हम पहाड़ मंदिर रोड पर गए थे। वहां बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद थी और बहुत सारी गाड़ियां खड़ी थीं। इसी दौरान हमने संतोष दुबे को अपने ट्रक में बैठे देखा। वो नशे में था और ट्रक भी चालू नहीं कर पा रहा था। पूछने पर पता चला कि उसकी गाड़ी में बड़ी मात्रा में आयरन गोली लोड है। इसके बाद गाड़ी स्टार्ट करने के बहाने तीनों ट्रक में चढ़ गए और ट्रक को लेकर निकले गए। तीनों अभी तिलगा घाट ही पहुंचे थे कि तभी ड्राइवर की नींद खुल गई। ड्राइवर के विरोध करने के बाद तीनों ने पहले तो उसे पीटा फिर चाकू से उसका गल रेत कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed