फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand deoghar Trikut ropeway rescue operation underway Indian air force all updates news in Hindi

झारखंड रोपवे हादसा: 45 घंटे बाद बचाव अभियान खत्म, रेस्क्यू के दौरान आज भी एक महिला पहाड़ी से गिरी, मौत

Tue, 12 Apr 2022 01:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Apr 2022 01:36 PM IST
सार

सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को 33 लोगों को बचाया गया था। वहीं आज 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एक महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jharkhand deoghar Trikut ropeway rescue operation underway Indian air force all updates news in Hindi
त्रिकूट रोपवे हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे के बाद चलाया जा रहा बचाव अभियान आखिरकार खत्म हो गया है। यह अभियान पूरे 45 घंटे तक चला और सेना ने 46 जिंदगियां बचा लीं। इस हादसे में चार लोगों की मौत भी हुई। सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को 33 लोगों को बचाया गया था। वहीं आज 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आज भी एक महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


2500 फीट की ऊंचाई पर फंस गई थीं 48 जिंदगियां 
देवघर में देवघर में रविवार को रामनवमी की पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से यहां सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। इस दौरान रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, जो ऊपर की ओर जा रही ट्राली से टकरा गई। इस दौरान कई ट्रालियां ऊपर ही फंस गईं, जिसमें 48 लोग सवार थे। रविवार शाम चार बजे हादसा हुआ। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश
देवघर रोपवे हादसे को झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में जांच के भी आदेश जारी किए हैं। 26 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होगी। इससे पहले राज्य सरकार को विस्तृत जांच रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु सेना की ली गई मदद
हादसे के बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन 2500 फीट की ऊंचाई पर बचाव अभियान चलाना काफी मुश्किल काम था। इसके बाद सेना को बुलाया गया, लेकिन जरूरत के अनुसार बाद में वायु सेना की मदद ली गई। वायु सेना ने इस अभियान में अपने दो हेलीकॉप्टरों को लगाया था। 



भूखे-प्यासे रहे लोग 
काफी ऊंचाई होने के कारण ऊपर फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाना बहुत मुश्किल काम था। इस कारण ड्रोन की मदद से उन तक खाना-पानी पहुंचाया गया। हालांकि, रात में इसमें भी समस्या आई। इस कारण कई लोगों को रात के समय में भूखे-प्यासे ऊपर ही रहना पड़ा। 

चार लोगों की हुई मौत 
इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सोमवार दोपहर एक मौत की पुष्टि की गई थी। इसके बाद शाम को एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर से नीचे गिर गया। हाथ फिसल जाने के कारण यह हादसा हुआ। मंगलवार को एक महिला और पहाड़ी से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed