{"_id":"62c5262af911e43be41b6dea","slug":"jharkhand-death-punishment-by-father-to-four-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बेरहम पिता! चार साल की बच्ची की पीट-पीट कर ले ली जान, हाथ-पैर बांध एक घंटे तक दी खौफनाक सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बेरहम पिता! चार साल की बच्ची की पीट-पीट कर ले ली जान, हाथ-पैर बांध एक घंटे तक दी खौफनाक सजा
Wed, 06 Jul 2022 11:35 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:35 AM IST
सार
मामला परसूडीह के बारीगोड़ा का है। यहां उत्तम मैती अपनी पत्नी अंजना महतो और चार साल की बच्ची के साथ किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने बताया, दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बेटी पढ़ाई नहीं कर रही थी, इस वजह से उसे बांधकर पीटा गया था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में एक बेरहम पिता ने अपनी चार साल की मासूम की जान ले ली। उसकी गलती बस इतनी थी कि बच्ची ने पढ़ाई नहीं की थी। इस छोटी सी गलती की खौफनाक सजा देने के लिए उसके पिता ने बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे करीब एक घंटे तक पीटा, इससे बच्ची की जान चली गई। पुलिस ने बताया, माता-पिता को हिरासत में लिया गया है। बच्ची के शव को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला परसूडीह के बारीगोड़ा का है। यहां उत्तम मैती अपनी पत्नी अंजना महतो और चार साल की बच्ची के साथ किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने बताया, दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बेटी पढ़ाई नहीं कर रही थी, इस वजह से उसे बांधकर पीटा गया था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घर से काफी दूर मिला शव
आरोपी माता-पिता की निशानदेही पर पुलिस ने घर से काफी दूर बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया, बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी संग गायब हो गया था। वह बच्ची के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। हालांकि, पकड़े जाने के डर से वे वहां से भागकर ट्रेन पकड़कर गालूडीह चले गए और यहां स्टेशन के पास बच्ची के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
ऐसे हुआ खुलासा
घटना का खुलासा पड़ोसियों की मदद से हुआ। पड़ोसियों ने बताया 29 जून तक दोनों आरोपी घर पर नहीं थे। चार जुलाई को अचानक उत्तम मैती अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान पर पहुंचा। इस दौरान उनकी बेटी साथ नहीं थी। पड़ोसियों ने पूछा तो बताया कि बेटी की तबीयत खराब थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया, घर से गायब होने से पहले उत्तम मैती ने अपनी बेटी को बुरी तरह पीटा था।