फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand crisis: Assam CM Himanta Sarma hits back at Congress, says Like Quattrocchi Filing Case Against Bof

Jharkhand: झारखंड में FIR पर असम के सीएम का पलटवार, बोफोर्स और क्वात्रोच्चि का नाम लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

Tue, 02 Aug 2022 12:35 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, रांची/गुवाहाटी
एएनआई, रांची/गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Aug 2022 12:35 PM IST
सार

झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किए गए उनके तीन सहयोगियों ने हाल ही में उन्हें गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कहा था और झामुमो-कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए उन्हें मंत्री पद और भारी नकदी दी जाएगी। 

विज्ञापन
Jharkhand crisis: Assam CM Himanta Sarma hits back at Congress, says  Like Quattrocchi Filing Case Against Bof
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाए जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर  हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस ने जो मेरे ऊपर FIR की है वह  फर्जी है। उन्होंने कहा कि तथाकथित FIR ऐसी लग रही है जैसे कांग्रेस ओत्तावियो क्वात्रोच्चि को बोफोर्स के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कह रही है। दरअसल, असम के मंत्री पी हजारिका ने एफआईआर कराने वाले झारखंड से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल की हिमंत बिस्वा सरमा के साथ तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि उनके बीच क्यों और कहां मुलाकात हुई थी। इसके बाद इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए  असम के मुख्यमंत्री ने लिखा, ''झारखंड में फर्जी FIR की गई। तथाकथित FIR ऐसी लग रही है जैसे कांग्रेस ओत्तावियो क्वात्रोच्चि  को बोफोर्स के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कह रही है।''

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, झारखंड कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे थे। झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किए गए उनके तीन सहयोगियों ने हाल ही में उन्हें गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कहा था और झामुमो-कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए उन्हें मंत्री पद और भारी नकदी दी जाएगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक के आरोप पर असम के मंत्री ने किया पलटवार
झारखंड कांग्रेस के विधायक जयमंगल के आरोपों का जवाब देने के लिए असम के मंत्री पी हजारिका ने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और जयमंगल के बीच क्यों और कहां मुलाकात हुई थी। मंत्री पी हजारिका ने लिखा कि झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने फर्जी आरोप लगाया कि तीन गिरफ्तार विधायकों ने उन्हें असम के CM से मिलने का लालच दिया। हजारिका ने कहा कि सीएम ने उन्हें ट्रेड यूनियन से संबंधित मामले में मदद करने के लिए 26 जुलाई को केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पर मुलाकात करने ले गए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जयमंगल हेमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्रा प्रह्लाद जोशी एक साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता कुमार जयमंगल स्वयं गए थे असम के सीएम से मिलने: सुशील सिंह
भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के विधायक  कुमार जयमंगल असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पास खुद गए थे मिलने। 



कौन था  क्वात्रोच्चि
इतालवी कारोबारी ओतावियो क्वात्रोच्चि बोफोर्स घोटाले का अहम किरदार माना जाता रहा है। उसकी मौत के साथ ही इस घोटाले से जुड़े कई राज दफन हो गए। क्वात्रोच्चि पर बोफोर्स तोप सौदे में दलाली लेने का आरोप था। क्वात्रोच्चि को भारतीय राजनीति के सबसे ताकतवर गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है। 1987 में बोफोर्स घोटाले के सामने आने पर क्वात्रोच्चि का नाम प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आया था।

क्या था बोफोर्स घोटाला
1986 में स्विस आर्म्स निर्माता कंपनी बोफोर्स ने हाविट्जर तोपों की सप्लाई के लिए भारत के साथ 1600 करोड़ रुपये का सौदा किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी के करीबी दोस्त माने जाने वाले क्वात्रोच्चि पर इस सौदे में बिचौलिये की भूमिका निभाने का आरोप लगा था। इतालवी बिजनेसमैन पर आरोप था कि इस सौदे के बदले उसे दलाली की रकम का बड़ा हिस्सा मिला।


क्वात्रोच्चि 1993 में फरार
गिरफ्तारी से बचने के लिए क्वात्रोच्चि 1993 में भारत से फरार हो गया था। मार्च 2011 में दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई को उसके खिलाफ मामले को बंद की अनुमति दे दी थी क्योंकि जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया था कि वह क्वात्रोच्चि के भारत प्रत्यर्पण में असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed