फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Congress in-charge said that clarification was sought from Sahu on unaccounted cash.

IT Raid: धीरज साहू के घर से नकदी बरामदगी के मामले में बैकफुट पर कांग्रेस; अविनाश पांडे बोले- स्पष्टीकरण मांगा

Sun, 10 Dec 2023 05:25 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 05:25 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद के घर में हुई छापेमारी में बरामद नकदी को लेकर रार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस को घेरते नजर आई। वहीं झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि यह उनका निजी मामला है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन
Jharkhand Congress in-charge said that clarification was sought from Sahu on unaccounted cash.
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से बरामद नकदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर पर आयकर विभाद द्वारा की गई छापेमारी में बड़ी संख्या में नकदी नोट बरामद किए गए। सूत्रों की माने तो जब्ती की रकम 290 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है एजेंसी द्वारा एक ही छापेमारी में जब्त सबसे अधिक नकदी होगी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
साहू पर छापेमारी के बाद से ही कांग्रेस को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया में लोग कांग्रेस सांसद साहू के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं इसी  बीच, झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सांसद धीरज साहू से उनके घर में मिली नगदी पर स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि पांडे ने इसे धीरज साहू का निजी मामला करार दिया है। साथ ही कहा कि इन पैसों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


अविनाश पांडे बोले, कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश
रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस सांसद है, इसलिए उन्हें इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान देना चाहिए। उन्हें यह बताना चाहिए कि आखिर उनके पास इतनी नकदी कहां और कैसे आई। पांडे ने कहा कि आयकर विभाग ने छापेमारी और बरामदगी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिस तरह से पार्टी से जोड़कर आरोप लगाये जा रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर भाजपा सरकारों को किया जा रहा अस्थिर- पांडे
कांग्रेस मुख्यालय में बोलते हुए अविनाश पांडे ने आरोप लगाया कि देश में विपक्षी दलों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जब से झारखंड में गठबंधन सरकार सत्ता में आई है, भाजपा उसे अस्थिर करने की साजिश रच रही है। यह केवल झारखंड में ही नहीं बल्कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनी गई सभी गैर-भाजपा सरकारों के खिलाफ साजिश की जा रही है।

भाजपा विधायक बोले, कांग्रेस के नेता बैचेन हो गए 
झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे पर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस साहू से छुटकारा पाना चाहती है। कांग्रेस का नाम सामने आते ही अब उनके नेता बैचेन हो रहे हैं। 


बता दें कि बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा की गई तलाशी में अब तक भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। अधिकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों को भी तलाशी के हिस्से के रूप में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed