फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Cong MLA appears before ED for 2nd day in a row in money laundering case

Jharkhand: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से ED की लगातार दूसरे दिन पूछताछ, धनशोधन का मामला

Tue, 09 Apr 2024 05:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 09 Apr 2024 05:16 PM IST
सार

Jharkhand: ईडी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्हें मंगलवार को पेश होने के लिए कहा गया था। इसलिए वह यहां हैं। जांच जारी है और वह एजेंसी के साथ सहयोग कर रही हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand: Cong MLA appears before ED for 2nd day in a row in money laundering case
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद कथित धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। प्रसाद ने दोपहर करीब 3 बजकर 10 मिनट पर ईडी कार्यालय में प्रवेश किया। 

विज्ञापन

 

पहले दिन हुई छह घंटे तक पूछताछ
ईडी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस विधायक ने कहा, मुझे मंगलवार को पेश होने के लिए कहा गया था। इसलिए मैं यहां हूं। जांच जारी है और मैं एजेंसी के साथ सहयोग कर रही हूं। ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को प्रसाद से छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

4 अप्रैल को ईडी कार्यालय नहीं पहुंची थीं प्रसाद
यह पूछे जाने पर कि क्या सोमवार को पूछताछ के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने जमीन संबंधी कोई मुद्दा उठाया था, विधायक ने कहा, यह सवाल केवल मीडिया पूछ रही है। मुझे नहीं पता कि जमीन हड़ने का मुद्दा कैसे आया। हमें जमीन में कोई दिलचस्पी नहीं है। एक दिन पहले पूछताछ के बाद प्रसाद ने मीडियाकर्मियों को बताया था कि धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए 4 अप्रैल को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों से हाजिर नहीं हो पाईं थीं। 

विज्ञापन

ईडी ने मार्च में की थी छापेमारी
अंबा प्रसाद के पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से कथित जबरन वसूली, लेवी वसूली और जमीन कब्जाने के मामलों में लगातार दो दिन (3 और 4 अप्रैल) को ईडी ने पूछताछ की थी। केंद्रीय एजेंसी ने प्रसाद, साव और अन्य के परिसरों पर कथित उगाही, अवैध रेत खनन और जमीन हथियाने के आरोपों की जांच के सिलसिले में मार्च में छापेमारी की थी।  

छापेमारी के दौरान 35 लाख हुए थे बरामद
इससे पहले मार्च में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जबरन वसूली, लेवी वसूली, अवैध रेत खनन और भूमि कब्जा से संबंधित मामले में जांच के लिए अंबा प्रसाद, उनके पिता और अन्य रिश्तेदारों के आवास और अन्य संपत्तियों पर छापा मारा था। ईडी ने बताया कि छापेमारी में करीब 35 लाख रुपये की अवैध नकदी के साथ ही डिजिटल उपकरण, सर्कल कार्यालयों, बैंकों आदि के नकली टिकट और हस्तलिखित रसीदों और डायरियों आदि के रूप में आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए थे। यह मामला झारखंड पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत साव, उनके परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज की गई 15 प्राथमिकियों से उपजा है। हालांकि ईडी ने यह साफ नहीं किया है कि नकदी और दस्तावेज कहां से जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed