{"_id":"5d0436e98ebc3e486270e06e","slug":"jharkhand-cm-says-tough-action-will-be-taken-against-naxalites-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के सीएम बोले राज्य में अंतिम सांसें गिन रहे नक्सलियों को मिलेगा करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के सीएम बोले राज्य में अंतिम सांसें गिन रहे नक्सलियों को मिलेगा करारा जवाब
Sat, 15 Jun 2019 05:38 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 15 Jun 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
रघुबर दास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरायकेला में शुक्रवार को हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और सरकार नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।
सरायकेला खरसांवा में हुए नक्सली हमले में पांच जवानों के शहीद होने पर शोक संदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समस्त झारखंडवासी और सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अंतिम सांसें गिन रहे नक्सलवादियों ने बौखलाहट में इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से राज्य सरकार और सुरक्षाकर्मियों का मनोबल न टूटेगा और न ही विचलित होगा। सरकार कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि झारखंड के सरायकेला खरसांवा जिले में तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की सीमा के निकट संदिग्ध माओवादियों ने शाम घात लगाकर हमला किया और गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर चारों तरफ से गोलीबारी की।
झारखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रवक्ता मुरारीलाल मीणा ने बताया कि गश्त पर निकले पुलिस जवानों के दल को माओवादियों ने बंगाल की सीमा के निकट तिरुलडीह थाना क्षेत्र में जंगलों में चारों ओर से घेर लिया और अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे दो सहायक पुलिस निरीक्षकों और तीन सिपाहियों की मौत हो गयी। हमलावर जवानों के हथियार भी लूटकर अपने साथ ले गये।