{"_id":"5adf16554f1c1b66098b6460","slug":"jharkhand-cm-raghubar-das-jan-samvad-programme-completes-3-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जनसंवाद कार्यक्रम के तीन साल हुए पूरे, सीएम रघुबर दास ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जनसंवाद कार्यक्रम के तीन साल हुए पूरे, सीएम रघुबर दास ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Tue, 24 Apr 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
रघुवर दास
- फोटो : PTI
प्रदेश की जनता से सीधा संवाद बनाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की थी। आज इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलते हुए तीन साल हो गए हैं। इस मौके पर सीएम ने राजधानी रांची में सूचना भवन में अधिकारियों के साथ सीधी बात की।
जनसंवाद कार्यक्रम के तहत हर महीने के अंतिम मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से सीधी बात की। अधिकारियों के मुताबिक इस कार्यक्रम के सफल होने का प्रमाण जनसंवाद को अब तक करीब सात लाख फोन कॉल आना है। इसके साथ ही एक लाख 55 हजार परिवारों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के तीन साल पूरा होने के मौके पर सीएम दास ने प्रदेश की जनता के साथ ही सभी जिला और विभागों में तैनात अधिकारियों को भी शुभकामनाएं दी। सीएम ने इस मौके पर अधिकारियों को फिर याद दिलाया की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
आज के जनसंवाद कार्यक्रम में 23 लोगों ने सीएम के सामने अपनी शिकायत रखी। इनमें कई दिव्यांग थे। सीएम के अधिकारियों से दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील होने की हिदायत दी। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम के बड़ा लगिया पंचायत के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी भुगतान नहीं होने और पंचायत सेवक, मुखिया द्वारा मजदूरों की राशि गबन कर लेने की शिकायत पर मुखिया-पंचायत सेवक पर एफआईआर करने के आदेश दिए। साथ ही सीएम ने पाइप लाइन से मोटर लगाकर पानी खींच लेने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 86 फीसदी जनशिकायतों के निपटारे पर संतोष जताया और अधिकारियों से कहा कि उनके समर्पित कार्यों से ही जनता में शासन के प्रति भरोसा बढ़ता है इसलिए उन्हें अपने कार्यों के प्रति पहले से ज्यादा मुस्तैद रहना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी कई समस्याएं होती हैं जिन्हें डिप्टी कमिश्नर के स्तर पर ही सुलझाया जा सता है। सीएम ने कहा कि जिला और अनुमंडल के अधिकारियों को इन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए जिससे लोगों को राजधानी तक नहीं आना पड़े।