फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren to kick off second phase of doorstep welfare scheme start 12 October 2022

Jharkhand: कल से आपके 'द्वार' जाएगी सरकार, लाभार्थियों को इन कल्याणकारी योजनाओं का देगी फायदा

Tue, 11 Oct 2022 10:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 10:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह जिले के लाभार्थियों के लिए आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम का दूसरा चरण 12 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren to kick off second phase of doorstep welfare scheme start 12 October 2022
हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड सरकार बुधवार से 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। झारखंड सरकार के प्रवक्ता की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह जिले के लाभार्थियों के लिए आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम का दूसरा चरण 12 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, झारखंड में तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। उनकी सरकार में पहली बार ऐसा हो रहा है जब अधिकारी लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें उनका हक दिला रहे हैं। कार्यक्रम से बड़े पैमाने पर ग्रामीण लोगों को फायदा होगा। पहला चरण मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर, 2021 को राज्य दिवस पर शुरू किया गया था। 2021 में कुल 6,867 शिविर आयोजित किए गए और कुल 35.94 लाख आवेदनों में से 35.56 लाख आवेदनों का निपटारा किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि करीब 42,000 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। दूसरा चरण उन लाभार्थियों को समर्पित है, जिन्हें पहले चरण में छोड़ दिया गया है। बयान में कहा गया है कि इस बार उन पंचायतों पर ध्यान दिया जाएगा जहां पहले चरण में शिविर आयोजित नहीं किए जा सके।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों को मौके पर ही संसाधित करना है ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द लाभ मिलना शुरू हो सके। कार्यक्रम के तहत हरित राशन कार्ड के लिए झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और अन्य योजनाओं के तहत आवेदन लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की यह है प्राथमिकता
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत होने पर पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों के बीच रखा जाएगा। शिविर में ही आमलोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed