फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren takes note of cop slapping woman, orders action

झारखंड: थाना प्रभारी द्वारा लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, सीएम ने लिया संज्ञान, डीजीपी ने किया निलंबित

Tue, 28 Jul 2020 03:32 PM IST
देव कश्यप एएनआई, साहिबगंज
एएनआई, साहिबगंज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Jul 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren takes note of cop slapping woman, orders action
लड़की को पीटते हुए बरहेट थाना प्रभारी - फोटो : ANI

साहिबगंज के बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक को थाना परिसर पहुंची एक लड़की को पीटते और गाली देते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी को दी गई है। डीजीपी एमवी राव ने दो दिनों के अंदर जांच पूरी करने का आदेश बरहरवा डीएसपी को दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को ट्विटर पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लिया था, जिसमें साहिबगंज जिले के बरहेट थाने के एक पुलिस अधिकारी को एक युवती को थप्पड़ मारते और बाल खींचते देखा गया था।
विज्ञापन


सीएम सोरेन ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एमवी राव को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'यह सरासर अनुचित और शर्मनाक कृत्य है, जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है। मामले की जांच करते हुए दोषी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें एवं सूचित करें। मुख्यमंत्री ने लोकप्रिय फिल्म निर्देशक अविनाश दास के एक ट्वीट जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को भी साझा किया था, रीट्वीट करते हुए यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़की कथित रूप से दलित समुदाय से थी और प्रेम विवाह से संबंधित एक मामले में पुलिस स्टेशन में गई थी।

डीजीपी एमवी राव ने बाद में ट्वीट का जवाब दिया 'सर, अधिकारी को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। डीएसपी बरहरवा को कल शाम तक पूछताछ करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed