फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren says due to indifference of policy makers state native population lagged behind

Jharkhand: 'नीति-निर्माताओं की उदासीनता से पिछड़ी मूल आबादी', सीएम सोरेन का आरोप- झारखंड को नहीं दिया महत्व

Sun, 08 Sep 2024 11:45 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 11:45 PM IST
सार

सीएम सोरेन रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने 201.83 करोड़ रुपये से अधिक की 96 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। लाभार्थियों के बीच 103.41 करोड़ रुपये की संपत्ति वितरित की।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren says due to indifference of policy makers state native population lagged behind
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य के नीति निर्माताओं की उदासीनता ने स्थानीय आबादी को पिछड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को 'सोने की चिड़िया' के नाम से जाना जाता था। यहां प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार हैं, लेकिन स्थानीय आदिवासी और मूलवासी पीछे रह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीति निर्माताओं ने कभी भी झारखंड को महत्व नहीं दिया और स्थानीय लोगों को मजदूरों के रूप में काम करने के लिए छोड़ दिया, जिससे आजीविका की तलाश में वे पलायन करने को मजबूर हो गए। सीएम ने दावा किया कि झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये अभी भी केंद्र के पास बकाया है। कहा, 'अगर हमें राशि मिल जाती तो हम राज्य की किस्मत और दिशा बदल देते।'

विज्ञापन


सीएम सोरेन रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने 201.83 करोड़ रुपये से अधिक की 96 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। लाभार्थियों के बीच 103.41 करोड़ रुपये की संपत्ति वितरित की। इससे पहले, उन्होंने 1980 में इसी दिन गुआ में बिहार पुलिस की गोलीबारी में मारे गए राज्य आंदोलनकारियों को समर्पित एक शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गुआ गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, 'हम इस दिन को कभी नहीं भूले हैं, क्योंकि हमारे शहीद हमारे मार्गदर्शक रहे हैं और हम उनके नक्शेकदम पर चलते हुए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।' उन्होंने कहा, झारखंड योद्धाओं की भूमि रही है और आदिवासियों ने हमेशा अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।


उन्होंने कहा, 'हमने लंबे समय तक अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी है और कई लोगों ने इस उद्देश्य के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है...आदिवासी खून की हर बूंद हमें मजबूत बनाती है। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।'

सीएम ने कहा, जब से झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई है, उसे शुरुआती दो वर्षों में वैश्विक महामारी और अब पिछले दो वर्षों से सूखे के खतरे सहित चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दावा किया कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनकी सरकार ने जनता के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना जारी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed