फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand cm Hemant Soren said bJP only talks about tribals but he is biggest anti tribal

Jharkhand: हेमंत सोरेन बोले- भाजपा सिर्फ आदिवासियों की बात करती है, असल में सबसे बड़ी विरोधी वही

Sat, 05 Aug 2023 03:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 05 Aug 2023 03:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र ने वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया है। इससे आदिवासियों को उनके वन अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा। भाजपा आदिवासियों के बारे में सिर्फ बात करती है। लेकिन असल में वे सबसे बड़े आदिवासी विरोधी हैं।

विज्ञापन
Jharkhand cm Hemant Soren said bJP only talks about tribals but he is biggest anti tribal
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (File photo) - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री एक बार फिर भाजपा के खिलाफ आक्रमक नजर आए। उन्होंने विधानसभा में भाजपा को आदिवासी विरोधी बताया है। उनका कहना है कि सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि, पूरा पूर्वोत्तर इसी दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन

हरियाणा हिंसा पर भी बोले सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र ने वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया है। इससे आदिवासियों को उनके वन अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा। भाजपा आदिवासियों के बारे में सिर्फ बात करती है। लेकिन असल में वे सबसे बड़े आदिवासी विरोधी हैं। मणिपुर का हाल सब जानते हैं। लेकिन यह संघर्ष सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूरे पहाड़ी इलाके इसी तरह के दौर से गुजर रहे हैं। सदन में सांप्रादायिक हिंसा से जूझ रहे हरियाणा का मुद्दा भी सोरेन ने उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में कानून व्यवस्था की बात करती है लेकिन हरियाणा में क्या हुआ। भाजपा की नीति है- बांटों और राज करो। बता दें, देर शाम विधानसभा के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

झारखंड स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक पेश
झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2023 पारित किया गया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सदन में विधेयक का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बिल की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि हम राज्य के सर्वांगीण विकास की मंशा रखते हैं। सरकार को लगता है कि यह बिल झारखंड के युवाओं, छात्रों और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। पहले की परीक्षाएं टाई-अप हुआ करती थी। यानी किसी न किसी विश्वविद्यालय के साथ किया जाना है। इसलिए हमने एक प्रणाली स्थापित की है, जिससे छात्रों को लाभ मिलेगा। उन्हें फायदा होगा। मुझे लगता है कि झारखंड के लिए आज का दिन एतिहासिक दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed