{"_id":"65b8b659d10d3912d90cfd74","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-resurface-in-ranchi-as-ed-summons-linger-mlas-meeting-him-news-and-updates-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सीएम सोरेन रांची पहुंचे, आवास के 100 मीटर दायरे में धारा 144 लागू, बैठक के लिए जुटे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सीएम सोरेन रांची पहुंचे, आवास के 100 मीटर दायरे में धारा 144 लागू, बैठक के लिए जुटे विधायक
Tue, 30 Jan 2024 02:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:51 PM IST
सार
आज सुबह ही राज्यपाल के साथ बैठक के बाद डीजीपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे राज्य में 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन रांची स्थित आवास पहुंचे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोमवार को दिल्ली से 'गायब' होने के आरोपों के बीच वे मंगलवार दोपहर को रांची पहुंचे। यहां उनके घर में विधायकों के जुटने के बाद झामुमो की आगे की रणनीति पर चर्चा शुरू हुई। बताया गया है कि उनके घर के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। वहीं, विधायकों ने उनके आवास में पहुंचना शुरू कर दिया है। आज सुबह ही राज्यपाल के साथ बैठक के बाद डीजीपी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे राज्य में 7000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तलाशी के बाद पैदा हुई राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर रांची में और भी कई जगहों पर धारा 144 लागू हुई है। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली।
रांची के उप संभागीय मजिस्ट्रेट उत्कर्ष कुमार ने कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और डोरंडा स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में पूर्वाह्न 10 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 लागू की है।’’ प्रतिबंधों के तहत इन क्षेत्रों में और इनके आसपास प्रदर्शन, रैलियां या बैठकें आयोजित नहीं की जा सकेंगी।
सोरेन 27 जनवरी की रात को राष्ट्रीय राजधानी रवाना हुए थे और राज्य में उनके पहले से निर्धारित सरकारी कार्यक्रम बिना किसी स्पष्टीकरण के रद्द कर दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए रांची पहुंचे। फिलहाल वे अपने आवास पर होने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायकों की बैठक में मौजूद हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Jharkhand CM Hemant Soren holds a meeting of the state's ministers and ruling side's MLAs at CM's residence in Ranchi.
विज्ञापन
His wife Kalpana Soren is also present at the meeting. pic.twitter.com/oo2GJhZ0gi— ANI (@ANI) January 30, 2024