ED: जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से सात घंटे से अधिक पूछताछ, झारखंड CM बोले- BJP की साजिश का देंगे जवाब
झारखंड में जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। संवेदनशील मामले को देखते हुए पूरी राजधानी में पुलिस अलर्ट रही। सीएम आवास के पास धारा 144 लागू की गई थी। उन्होंने पूछताछ के बाद भाजपा को आड़े हाथों लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने जमीन घोटाला मामले में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ की। ईडी की टीम मुख्यमंत्री से पूछताछ करने दोपहर करीब एक बजे सोरेन के आवास पर पहुंची। छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। ईडी अधिकारियों ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीएम आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी कैमरों के साथ मौजूद रहे। बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद शनिवार को सीएम आवास के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हाई-रेजोल्यूशन बॉडी कैमरों का इस्तेमाल किया गया।
पूछताछ के बाद CM सोरेन बोले- भाजपा की ताबूत में ठोकेंगे आखिरी कील
ईडी की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन ने पार्टी समर्थकों से कहा कि भाजपा झारखंड को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और राजद समेत सहयोगियों के समर्थन से बनी गठबंधन सरकार राज्य के चौतरफा विकास पर काम कर रही है। हम भाजपा के षड्यंत्रकारी जालों को कुतरकर आगे बढ़ रहे हैं। अब उनके ताबूत में हम लोग आखिरी कील ठाेकेंगे। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि उन्हें केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन हर एक कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा।
#WATCH | Ranchi | Jharkhand CM Hemant Soren says, "They are hatching conspiracies...We are doing the state's development by shredding their conspiracies to pieces...It is time to put a final nail in their coffin...Don't worry...I will be grateful to you. Hemant Soren will always… pic.twitter.com/EYcePZyyHu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 20, 2024
CM से पूछताछ के दौरान निषेधाज्ञा लागू, रात 11 बजे तक प्रभावी
हेमंत सोरेन से पूछताछ मामले में समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रिय घटना से बचने के लिए रांची जिला प्रशासन ने सीएम आवास के पास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी; अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की। सीएम आवास के आसपास किसी भी प्रदर्शन, हथियार ले जाने और रैलियों की अनुमति नहीं दी गई। रांची के एसडीओ उत्कर्ष कुमार के मुताबिक, 'प्रतिबंध शनिवार रात 11 बजे तक लागू रहेंगे।'
सीएम आवास के बाहर दर्जनों सुरक्षाबलों की तैनाती#WATCH | A team of ED officials arrives at the residence of Jharkhand CM Hemant Soren in Ranchi in land scam case. pic.twitter.com/WJrojsddDZ
— ANI (@ANI) January 20, 2024
प्रदेश में सत्तारुढ़ पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस ने ईडी कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए। सीएम आवास के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के अलावा दंगारोधी वाहनों को भी तैनात किया गया।
राजधानी रांची में पर्याप्त बल तैनात#WATCH | ED to question Jharkhand CM Hemant Soren, CM will record his statement at his official residence today.
— ANI (@ANI) January 20, 2024
(Visuals outside the residence of Jharkhand CM) pic.twitter.com/pxl80fXbuj
ईडी की पूछताछ खत्म होने से पहले राजधानी रांची के संवेदनशील हालात और प्रशासनिक बंदोबस्त की जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने दी। उन्होंने बताया, 'राज्य पुलिस द्वारा सुरक्षा मूल्यांकन किया गया है। सभी स्थानों पर पर्याप्त बल तैनात किया गया है।'
क्या है पूरा मामला?#WATCH | Ranchi City SP, Rajkumar Mehta says "Security assessment has been done by the state police...Adequate force has been deployed at all places..." pic.twitter.com/uK3ewJ7ctS
— ANI (@ANI) January 20, 2024
रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा करने के क्रम में ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। भानु प्रताप प्रसाद के आवास से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है।
सीएम को सात बार समन कर चुकी ईडी
गौरतलब है कि इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी मुख्यमंत्री को सात बार समन कर चुकी है। ईडी के आठवें समन पर मुख्यमंत्री ने ईडी को पूछताछ के लिए 20 जनवरी का समय दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को होने वाली पूछताछ के मद्देनजर ईडी ने राज्य पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा था।