फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren Hul Rebellion against Feudal Forces Opposition Alliance India against BJP

Jharkhand: सीएम हेमंत ने सामंती ताकतों के खिलाफ 'हूल विद्रोह' का एलान किया, भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया

Sun, 30 Jun 2024 04:49 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज (झारखंड) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Jun 2024 04:49 PM IST
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सामंती ताकतों से लड़ने के लिए विद्रोह करना जरूरी है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA की ताकत पर भरोसा करने की अपील की और कहा कि विपक्ष भाजपा को पूरे देश से उखाड़ फेंकेगा।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren Hul Rebellion against Feudal Forces Opposition Alliance India against BJP
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाल ही में जमानत पर रिहा हुए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने 'सामंती ताकतों' के खिलाफ 'विद्रोह' का एलान किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन- INDIA देश भर से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। हूल दिवस के मौके पर झारखंड के साहिबगंज में रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा, उनकी रिहाई के बाद भाजपा के खेमे में घबराहट है। भाजपा नेता एक बार फिर उनके खिलाफ 'साजिश' कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिहाई के बाद पहली बार वे अपने घर से बाहर निकले हैं। यह सभी के लिए प्रेरणा का दिन है।
विज्ञापन


सामंती ताकतों को खदेड़ने के लिए 'हूल विद्रोह'
हेमंत ने दशकों पहले ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संथाल विद्रोह का जिक्र करते हुए कहा, अंग्रेजों के खिलाफ जैसा विद्रोह हुआ, उसी तर्ज पर हम न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश से सामंती ताकतों को खदेड़ने के लिए 'हूल विद्रोह' की घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन अंग्रेजों के खिलाफ 1855 के संथाल विद्रोह का प्रतीक है।
विज्ञापन


झूठे मामलों में फंसाने का दावा, झारखंड को बताया क्रांतिकारियों की धरती
उन्होंने कहा कि मुझे झूठे मामलों में फंसाया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेता आए दिन झारखंड आ रहे हैं और मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। हेमंत सोरेन ने कहा, झारखंड क्रांतिकारियों की जमीन के रूप में जाना जाता है। हम जेल, लाठी या फांसी से नहीं डरते।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच महीने बाद रिहाई हुई
बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत शुक्रवार को राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल से रिहा हुए थे। झारखंड हाईकोर्ट ने धनशोधन के एक मामले में उन्हें जमानत दी है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में हेमंत व अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed