{"_id":"5f099e062dbcee5b121aba82","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-his-wife-and-officials-gave-samples-for-covid-19-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, पत्नी और अधिकारियों के परिणाम आने बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, पत्नी और अधिकारियों के परिणाम आने बाकी
Sat, 11 Jul 2020 06:04 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने अपनी पत्नी और कार्यालय के अधिकारियों के साथ अपने स्वैब नमूने भेजे थे।
विज्ञापन
शनिवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और सीएमओ में काम करने वाले अन्य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के नमूने लिए।
विज्ञापन
Chief Minister Hemant Soren tested negative for #COVID19: Jharkhand Chief Minister's Office (file pic) pic.twitter.com/cnos1FpegT
— ANI (@ANI) July 11, 2020
विज्ञापन
सोरेन ने 8 जुलाई से ही खुद को अपने रांची आवास में क्वारंटीन कर रखा है। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए पेय और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मथुरा महतो के संपर्क में आए।
ठाकुर और महतो दोनों का इलाज यहां राजकीय राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में किया जा रहा है। सोरेन ने बयान में कहा कि कोविड-19 परीक्षण अधिक से अधिक लोगों पर किए जाने चाहिए, विशेष रूप से जिनमें लक्षण दिख रहे हैं।