{"_id":"5f8518016c81f149c607b385","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-brother-basant-soren-filing-nomination-from-dumka-seat-for-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने दुमका उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने दुमका उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा
Tue, 13 Oct 2020 08:29 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 13 Oct 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
झारखंड में दुमका विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने अपना नामांकन पत्र भरा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित दुमका विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी के रूप में बसंत सोरेन ने आज नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
बसंत सोरेन ने दुमका (अ.ज.जा) विधानसभा सीट के निर्वाची पदाधिकारी महेश्वर महतो को आज दोपहर अपना नामांकन पत्र सौंपा। दुमका सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नौ अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नामांकन का काम 16 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
इस सीट पर मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी को ही एक बार फिर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रिक्त करने से खाली हुई इस विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को बेरमो सीट के साथ उपचुनाव होने हैं। मतों की गिनती 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना के साथ ही की जाएगी।
विज्ञापन