फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren big announcement for 'free electricity' on plantation

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, घर में पौधा लगाने पर मिलेगी 'फ्री बिजली'

Sat, 23 Jul 2022 08:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Jul 2022 08:32 AM IST
सार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, जिस तरह से हम प्रकृति से छेड़छाड़ करते हुए विकास की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उससे हम विनाश को आमंत्रण दे रहे हैं। अगर सामंजस्य नहीं बिठाया गया तो आने वाली पीढ़ियां इसका खामियाजा भुगतेंगी।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren big announcement for 'free electricity' on plantation
हेमंत सोरेन, Hemant Soren - फोटो : ANI

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देन के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ी घोषणा की है। अब शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर या कैंपस में पौधा लगाने पर बिजली के बिल में छूट मिलेगी। रांची में वन महोत्सव को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा, अपने घरों के कैंपस में पौधारोपण करने वाले परिवारों को प्रति पौधा पांच मिनट मुफ्त बिजली दी जाएगी। हालांकि, यह पौधे फलदार और छायादार ही होने चाहिए, तभी योजना का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


विनाश को दे रहे आमंत्रण 
सीएम ने कहा, जिस तरह से हम प्रकृति से छेड़छाड़ करते हुए विकास की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उससे हम विनाश को आमंत्रण दे रहे हैं। अगर सामंजस्य नहीं बिठाया गया तो आने वाली पीढ़ियां इसका खामियाजा भुगतेंगी। उन्होंने कहा, चाकुलिया, गिरीडीह, साहेबगंज व दुमका में जैवविविधिता पार्क का निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वन क्षेत्रों में नहीं लगेगी आरा मशीन 
इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में वन क्षेत्रों में आरा मशीन लगाने पर भी रोक लगा दी है। इसके तहत वन क्षेत्रों के पांच किलोमीटर के दायरे में आरा मशीन का प्लांट नहीं लगाया जा सकेगा। जो प्लांट पहले से लगे हैं, उन्हें भी हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed