फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM alleges Attempt to tarnish the image of the state government

Hemant Soren: सीएम सोरेन का केंद्र पर आरोप- 'एजेंसियों का इस्तेमाल कर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश हो रही'

Mon, 11 Dec 2023 08:37 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 11 Dec 2023 08:37 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र पर निशाना साधा है। बोकारो में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'विपक्ष ने पिछले 20 साल में कुछ नहीं किया, हमने तीन-चार वर्षों में जो किया है, वे पिछले 20 वर्षों में नहीं कर सके।

विज्ञापन
Jharkhand CM alleges Attempt to tarnish the image of the state government
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। ताजा जुबानी हमले में सोरेन ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उनकी सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को सोरेन ने बोकारो जिले के चास में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार विभिन्न योजनाओं के साथ लोगों तक पहुंचने और सभी वर्गों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


विपक्ष ने पिछले 20 साल में कुछ नहीं किया
सीएम ने कहा कि राज्य से खनन किए गए कोयले के कारण केंद्र पर झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया है। सोरेन ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, 'उन्होंने पिछले 20 साल में कुछ नहीं किया, हमने तीन-चार वर्षों में जो किया है, वे पिछले 20 वर्षों में नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज हर परिवार को किसी न किसी योजना से जोड़ा जा रहा है। सरकार स्थानीय युवाओं को नौकरी दे रही है, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा डाल रहा है। 

कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास 
इससे पहले मुख्यमंत्री सोरेन ने 49.23 करोड़ रुपये की 15 योजनाओं का उद्घाटन किया, वहीं 118.98 करोड़ रुपये की 193 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर 18,502 लाभार्थियों के बीच 321.56 करोड़ रुपये की संपत्ति भी वितरित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed