फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CID files chargesheet against 11 accused in case related to police firing in Ranchi violence

Ranchi Violence: झारखंड सीआईडी ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, 48 मामलों में से एक CID के पास

Sun, 11 Sep 2022 03:09 AM IST
देव कश्यप एएनआई, रांची।
एएनआई, रांची। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Sep 2022 03:09 AM IST
सार

एनएचआरसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जून के अंतिम सप्ताह में मामले को सीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया था। सीआईडी की तीन सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। अंचल अधिकारी की शिकायत पर 22 नामजद व करीब 8-10 हजार अज्ञात के खिलाफ डेली मार्केट थाने में 17/22 मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Jharkhand CID files chargesheet against 11 accused in case related to police firing in Ranchi violence
रांची में 10 जून को हुआ था विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा के दौरान पुलिस फायरिंग के मामले में झारखंड सीआईडी ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला डेली मार्केट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। इस मामले में विभिन्न थानों में 48 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से एक की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। बाकी 47 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है।

विज्ञापन


एनएचआरसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जून के अंतिम सप्ताह में मामले को सीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया था। सीआईडी की तीन सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। अंचल अधिकारी की शिकायत पर 22 नामजद व करीब 8-10 हजार अज्ञात के खिलाफ डेली मार्केट थाने में 17/22 मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले 22 जून को हुई रांची हिंसा के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया था कि कैसे भीड़ हिंसक हो गई और बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।  
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, बदमाशों ने 60 से 80 राउंड फायरिंग की और रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर चढ़ने का प्रयास किया। विशेष प्राथमिकी अंचल अधिकारी (सीओ) अमित भगत ने दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि जब हजारों लोगों ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था उस समय वह गश्त कर रहे थे।प्राथमिकी में कहा गया है कि विरोध मार्च बिना अनुमति के की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह हिंसक हो गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि "सुनियोजित तरीके से, उपद्रवी धार्मिक दंगे भड़काने और पथराव जारी रखने के लिए हनुमान मंदिर को निशाना बनाना चाहते थे। इस प्रक्रिया में भीड़ और बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं...भीड़ में कई लोगों ने पुलिसकर्मियों के हथियार भी छीनने की कोशिश की।"

   
प्राथमिकी में आगे बताया गया है कि पुलिस द्वारा मामूली बल का प्रयोग किया गया, लेकिन इसने भीड़ को नहीं रोका। उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी प्रदर्शनकारियों से बात करने और उन्हें शांत करने के प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकला। प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि  इसके चलते नियंत्रित हवाई फायरिंग और बल प्रयोग का आदेश दिया गया, जो कुछ हद तक भीड़ को तितर-बितर करने में सफल रहा। पांच राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए और कई राउंड हवाई फायरिंग की गई और फिर लाठीचार्ज किया गया... जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित किया गया"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed