ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी ग्रामोद्योग की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को यहां कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी व ग्रामोद्योग की अहम भूमिका है जिसे देखते हुए राज्य सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के यहां उद्घाटन के बाद अपने भाषण में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खादी के मजबूत होने से भारत विकसित हो सकेगा।
खादी व ग्रामोद्योग की देश के विकास में अहम भूमिका है। इसी को देखते हुए झारखंड सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह महोत्सव छह जनवरी तक चलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में छोटे-छोटे उद्योग लगने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन रूकेगा। लोग स्वाबलंबी होंगे। महात्मा गांधी ने भी सुराज के लिए गांव के सशक्तिकरण को जरूरी बताया था। प्रधानमंत्री भी गांव, ग्रामीण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। खादी को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है। इसी प्रकार मीठी क्रांति का नारा देकर उन्होंने मधुमक्खी पालन पर बल दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में किसानों को इससे जोड़ा जा रहा है। इससे उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे।