फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Chief Minister Hemant Soren BJP failed in nefarious intentions, it is an attack on the democracy

झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन बोले- भाजपा नापाक इरादों में विफल रही, यह देश के लोकतंत्र पर हमला

Mon, 01 Aug 2022 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 Aug 2022 08:36 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में झारखंड के विधायकों के ऊपर जो प्रयास हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि यह लोग (भाजपा) अपने नापाक इरादे में विफल रहे हैं। भाजपा की हालत बिना पानी के मछली जैसी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Chief Minister Hemant Soren BJP failed in nefarious intentions, it is an attack on the democracy
हेमंत सोरेन, Hemant Soren - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में झारखंड के विधायकों के ऊपर जो प्रयास हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि यह लोग (भाजपा) अपने नापाक इरादों में विफल रही। भाजपा की हालत बिना पानी के मछली जैसी हो चुकी है। वह बिना सत्ता के एक पल नहीं रह सकते और यह देश के लोकतंत्र पर एक हमला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में झारखंड के विधायकों के ऊपर जो प्रयास हो रहा है उससे कहा जा सकता है कि यह लोग (भाजपा) अपने नापाक इरादे में विफल रहे हैं। भाजपा की हालत बिना पानी के मछली जैसी हो चुकी हैं। वह बिना सत्ता के एक पल नहीं रह सकते और यह देश के लोकतंत्र पर एक हमला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि इनके संदेशों को पढ़िए तब आपको पता चलेगा कि केंद्र में शासन करने के साथ-साथ इनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं किस तरह से सर चढ़कर बोल रही है। हमें पता है कि यह (भाजपा) कितने निचले स्तर तक जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शनिवार को कांग्रेस के तीन विधायक जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ पकड़ा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनकी गाड़ी से करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भारी नकदी के साथ पकड़े गए अपने तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed