फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Chaibasa CoBRA Jawans CRPF injured in IED blast during an anti-naxal operation police

Jharkhand: आईईडी विस्फोट में तीन सीआरपीएफ जवान घायल, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान धमाका

Thu, 12 Jan 2023 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के तुंबहका जंगल में दोपहर में हुई, जब बुधवार को इसी तरह के एक विस्फोट के बाद नक्सल विरोधी अभियान जारी था।

विज्ञापन
Jharkhand Chaibasa CoBRA Jawans CRPF injured in IED blast during an anti-naxal operation police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड के चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। वे खतरे से बाहर हैं। झारखंड पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के तुंबहका जंगल में दोपहर में हुई, जब बुधवार को इसी तरह के एक विस्फोट के बाद नक्सल विरोधी अभियान जारी था। बुधवार को हुए विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के छह कमांडो घायल हो गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज हुए धमाके बाद तीन घायल कमांडो को रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सलियों के एकत्र होने की गोपनीय सूचना पर बुधवार को जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। माओवादियों ने एक आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें छह कमांडो घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed