{"_id":"610a90ae8ebc3eaab661e06e","slug":"jharkhand-cbi-registers-fir-in-the-case-of-crushing-the-judge-with-an-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जज को ऑटो से कुचलने के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जल्द खुलासे की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जज को ऑटो से कुचलने के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जल्द खुलासे की उम्मीद
Wed, 04 Aug 2021 06:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:35 PM IST
सार
जज की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो को भी जब्त किया जा चुका है। सीबीआई जांच से साजिश के जल्द खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के धनबाद में एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश को ऑटो से कुचलकर मार डालने के मामले में बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एफआईआर दर्ज कर ली। झारखंड सरकार ने गत शनिवार को जज की कथित हत्या मामले में सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
झारखंड के धनबाद जिले में तैनात अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की बुधवार को एक वाहन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जज की हत्या के मामले में धनबाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपी की पहचान लखन कुमार वर्मा और राहुल वर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड सरकार ने एसआईटी गठित की
जज को कुचलकर मारने का यह मामला बेहद गंभीर माना गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में चिंता जताई है। झारखंड हाईकोर्ट ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनवाई की। हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में डीजीपी ने कहा कि मामले को लेकर एसआईटी गठित कर दी गई है। वहीं, हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि संतोषजनक जांच नहीं होने पर केस सीबीआई को ट्रांफसर किया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई से जांच का फैसला कर लिया था।