{"_id":"5f83443b8ebc3e9ba007ca11","slug":"jharkhand-by-election-2020-louis-marandi-from-dumka-and-yogeshwar-mahato-batul-from-bermo-will-be-again-bjp-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड उपचुनावः भाजपा ने दुमका से लुईस मरांडी एवं बेरमो से योगेश्वर महतो को फिर से बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड उपचुनावः भाजपा ने दुमका से लुईस मरांडी एवं बेरमो से योगेश्वर महतो को फिर से बनाया प्रत्याशी
Sun, 11 Oct 2020 11:13 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP Symbol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनावों के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों के नामों घोषणा कर दी है। पार्टी ने दोनों ही सीटों पर दिसंबर 2019 के विधानसभा चुनावों में रहे अपने प्रत्याशी डा. लुईस मरांडी और योगेश्वर महतो को फिर से दांव लगाया है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड में विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जहां दुमका से एक बार फिर पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी को टिकट दिया है वहीं बेरमो से भी पूर्व विधायक योगेश्वर महतो को पार्टी ने एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
प्रदेश में 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की डा. लुईस मरांडी ने दुमका सीट से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हराकर काफी सुर्खियों में रहीं थी और पुरस्कार के रूप में वह रघुवर दास सरकार में वह पांच वर्षों तक कैबिनेट मंत्री रहीं। हालांकि दिसंबर, 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में डा. लुईस मरांडी हेमंत सोरेन से चुनाव हार गईं।
विज्ञापन
सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद उन्होंने बरहेट को ही अपने लिए सुरक्षित मानते हुए वह सीट अपने पास रखी जबकि दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया था जिससे वहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।
दुमका से राज्य की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हेमंत के छोटे भाई बसंत सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार बेरमो में वर्ष 2005 और 2014 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गये योगेश्वर महतो को ही इस बार भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दिसंबर, 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में योगेश्वर महतो को हराकर कांग्रेस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह बेरमो से विधायक चुने गये थे लेकिन 75 वर्षीय सिंह की तबियत खराब होने के बाद 24 मई को उनका निधन हो गया था।
कांग्रेस ने दो दिनों पूर्व ही राजेन्द्र प्रसाद सिंह के बड़े पुत्र कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को बेरमो से अपना उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों ही सीटों पर मतगणना दस नवंबर को होगी।