फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Burnt bodies of woman and two children found in ranchi

झारखंड में ट्रिपल मर्डर: रांची के जंगल में मिले महिला और दो बच्चों के जले हुए शव; पति को किया गया गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 12:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 12:30 PM IST
सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों जले शव बुधवार को रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर ठाकुरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में मिले हैं। वहीं मरने वालों की पहचान रामगढ़ जिले के बसाल थाना क्षेत्र के रसदा क्षेत्र के रहने वालों के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Jharkhand: Burnt bodies of woman and two children found in ranchi
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के रांची जिले के एक जंगल में एक महिला और उसके दो बेटों के जले हुए शव मिले हैं। इस मामले में उनके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी। 

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों जले शव बुधवार को रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर ठाकुरगांव पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में मिले हैं। वहीं मरने वालों की पहचान रामगढ़ जिले के बसाल थाना क्षेत्र के रसदा क्षेत्र के रहने वालों के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

खलारी के पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि जांच की जा रही है कि इन लोगों को आग लगाने से पहले मारा गया था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने ले लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक पूछताछ में हमने पाया कि पत्नी और पति के बीच कुछ विवाद थे। घर छोड़ने से पहले उनका झगड़ा हुआ था। इसलिए पति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो बेटों के साथ 3 अप्रैल को लातेहार जिले के बालूमाठ स्थित अपने मायके के लिए घर से निकली थीं। तब से ही वे लापता हैं। उसने बासल पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed