{"_id":"5e70ef098ebc3ea7cc69dc65","slug":"jharkhand-bokaro-20-years-imprisonment-for-minor-boy-in-misdeed-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: लड़की से दुष्कर्म करने पर कोर्ट ने नाबालिग को सुनाई 20 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: लड़की से दुष्कर्म करने पर कोर्ट ने नाबालिग को सुनाई 20 साल की सजा
Tue, 17 Mar 2020 09:08 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बोकारो
पीटीआई, बोकारो
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
court order
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के बोकारो की विशेष अदालत ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को अपने से एक साल छोटी लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत सोमवार को चिल्ड्रन कोर्ट ऑफ सेशन के जज रंजीत कुमार ने आदेश की घोषणा करते हुए आरोपी को दोषी माना और उस पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
अभियोजक ने बताया कि जुर्माने के भुगतान में चूक होने पर दोषी को जेल में एक अतिरिक्त महीना भी गुजरना पड़ेगा। 17 वर्षीय ने आरोपी ने पिछले साल अप्रैल में जिले के चंदनकियारी इलाके में एक खाली घर में लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पीड़ित के परिवार ने एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।