फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Body parts of anganwadi worker found in forest area Latest News Update

झारखंड: साहिबगंज जिले के वन क्षेत्र में मिले मावन शरीर के अंग, ग्रामीणों ने की पहचान; जांच जारी

Wed, 03 May 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 May 2023 10:55 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के शरीर के अंग बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को चटकी गांव में घटनास्थल से महिला की खोपड़ी और शरीर के कुछ अन्य हिस्से मिले।

विज्ञापन
Jharkhand: Body parts of anganwadi worker found in forest area Latest News Update
वन क्षेत्र से बरामद हुए मावन शरीर के कुछ अंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले के वन क्षेत्र से मावन शरीर के कुछ अंग बरामद हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि इसका संबंध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से हो सकता है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के शरीर के अंग बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को चटकी गांव में घटनास्थल से महिला की खोपड़ी और शरीर के कुछ अन्य हिस्से मिले।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 400 किलोमीटर दूर घटनास्थल से खून से सने कपड़े, जूते और मोटरसाइकिल की एक चाबी भी बरामद की गई है। बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि बरामद सामान की मदद से ग्रामीणों ने महिला की पहचान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालोती सोरेन के रूप में की है।
विज्ञापन


हालांकि, साहिबगंज के एसडीपीओ राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि जब्त की गई वस्तुओं की पहचान स्थापित करने के लिए फॉरेंसिक जांच की जाएगी। मृतक की मां सांजली टुडू ने 30 अप्रैल को बोरियो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed