{"_id":"5f13c0ec8ebc3e9f691ef584","slug":"jharkhand-bjp-state-president-deepak-prakash-met-jp-nadda-to-discuss-the-current-situation-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य के वर्तमान हालात पर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य के वर्तमान हालात पर चर्चा की
Sun, 19 Jul 2020 09:11 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
भापा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर पार्टी के सांगठनिक मामलों एवं राज्य के वर्तमान हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि नड्डा से मुलाकात से पहले एक बयान में दीपक प्रकाश ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जितनी भूमिका सत्ता पक्ष की है उससे अधिक भूमिका विपक्ष की है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री विपक्ष विहीन लोकतंत्र एवं नेता प्रतिपक्ष विहीन विधानसभा चाहते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सोरेन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि कहीं ऐसा न हो कि विपक्ष विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए तरसता ही रह जाए। प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने भले ही राज्य में सत्ता नहीं प्राप्त की है परंतु जनता का अपार जन समर्थन भाजपा एवं एनडीए गठबंधन के साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं हो रही और विधानसभा अध्यक्ष किंकर्तव्यविमूढ़ बने हुए हैं जबकि भाजपा ने सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की हैं।