फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand BJP president Deepak Prakash questioned Lalu Prasad continued stay at the bungalow of RIMS director

झारखंड: रिम्स डायरेक्टर गेस्ट हाउस में और कैदी लालू प्रसाद के बंगले में रहने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Wed, 18 Nov 2020 05:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Wed, 18 Nov 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand BJP president Deepak Prakash questioned Lalu Prasad continued stay at the bungalow of RIMS director
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजद प्रमुख लालू यादव के रांची के रिम्स अस्पताल के निदेशक के केली बंगले में रहने पर भाजपा ने सवाल उठाया है। झारखंड भाजपा ने सवाल पूछते हुए कहा कि रिम्स के नए निदेशक कार्य संभालने के बाद गेस्ट हाउस में रह रहे हैं, लेकिन चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव निदेशक बंगले में क्यों रहे हैं? भाजपा ने कहा कि अब लालू यादव को वापस जेल भेजना चाहिए।

विज्ञापन

रविवार को रिम्स अस्पताल में डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने निदेशक के रूप में पद संभाला। जिसके बाद वह स्टेट गेस्ट हाउस में रहने चले गए। जिसे लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह विडंबना है कि अस्पताल का निर्देशक गेस्ट हाउस में रह रहा है और कैदी उनके बंगले में अच्छे-से रह रहा है। उन्होंने सवाल किया कि गेस्ट हाउस का एक दिन का किराया 800 रुपये है। सरकार एक आरोपी के लिए सार्वजनिक धनराशि क्यों खर्च कर रही है?

विज्ञापन


 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूछा कि 'जेल की सजा काट रहे एक आरोपी केली में क्यों रह रहा है? उन्होंने कहा कि अगस्त में कोरोना वायरस के मामले में तेजी आई थी, तब लालू यादव को वाॅर्ड से शिफ्ट कर दिया गया था। अब कोरोना के मामलों में कमी आ गई है और कैदी को निर्देशक के बंगले से जेल भेजा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड जेल के प्रभारी महानिरीक्षक ने कहा कि लालू यादव को शिफ्ट करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं आया है। कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। 



लालू प्रसादव का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने कहा कि उन्हें 16 तरह की बीमारियां हैं और उन्हें नियमित निगरानी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 'हमने स्वास्थ्य दस्तावेज जमा कर दिए हैं और अदालत के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।'

रिम्स ने हाल के दिनों में झारखंड उच्च न्यायालय को लिखित रूप में लालू की स्वास्थ्य स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया है, जो चारा घोटाला मामलों की निगरानी कर रहा था। बता दें कि लालू यादव को 2018 में रिम्स अस्पातल में भर्ती किया गया था। चार महीने पहले उनको रिम्स निदेशक के केली के बंगले में शिफ्ट किया गया था। हाल में ही लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। जिस पर छह नवंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय ने सुनवाई को 27 नवंबर तक के लिए टाल दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed