{"_id":"5d3b94db8ebc3e6c926ac977","slug":"jharkhand-bjp-minister-made-pressure-on-muslim-mla-to-make-jai-shri-ram-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: भाजपा मंत्री ने मुस्लिम विधायक पर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: भाजपा मंत्री ने मुस्लिम विधायक पर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने का बनाया दबाव
Sat, 27 Jul 2019 05:33 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 27 Jul 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा
झारखंड में एक ‘राम भक्त’ भाजपा मंत्री शुक्रवार को राष्ट्रीय टीवी पर कांग्रेस के एक मुस्लिम विधायक पर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने का दबाव बनाते दिखे। यह घटना विधानसभा के बाहर हुई और पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
विधान सभा के बाहर खड़े राज्य के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह ने कांग्रेस विधायक अंसारी के कंधों पर अपना हाथ रखते हुए उनसे जोर से ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए कहा। सिंह ने मुस्कुराते हुए अपने दाहिने हाथ पर बंधी लाल ‘मौली’ को दिखाते हुए अंसारी से कहा, ‘एक बार जोर से जय श्री राम बोले।’ लेकिन जल्द ही छोटी बात बहस में बदल गई।
विज्ञापन
'राम का नाम बदनाम मत कीजिए'
सिंह ने कांग्रेस विधायक से कहा कि ‘आपके पूर्वज बाबर नहीं थे, आप मध्यकालीन युग मुस्लिम विजेता बाबर और तैमूर के वंशज नहीं हैं। आपके पूर्वज भी श्रीराम थे।’ वहीं कांग्रेस विधायक ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि ‘राम का नाम बदनाम मत करिए। राम सबके हैं।
विज्ञापन
भाजपा रोजगार, पानी, बिजली सड़क जैसे मुद्दों को छोड़कर धर्म पर आधारित राजनीति कर रही है। भाजपा नेता ऐसे मुद्दों से देश की जनता को भटका रहे हैं।’ बहस बढ़ने के बाद दोनों नेता अपने-अपने रास्ते चले गए।