फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand BJP may contest Ramgarh bypoll in alliance with AJSU

झारखंड: रामगढ़ उपचुनाव में आजसू के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है भाजपा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

Fri, 20 Jan 2023 10:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

दीपक प्रकाश ने कहा, राज्य के गठन के बाद से ही भाजपा और आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के बीच स्वाभाविक संबंध हैं। हमने गठबंधन में कई चुनाव लड़े हैं। हम केंद्रीय नेतृत्व के परामर्श से उचित निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
Jharkhand BJP may contest Ramgarh bypoll in alliance with AJSU
Deepak Prakash - फोटो : Twitter/@dprakashbjp

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को संकेत दिया कि भाजपा रामगढ़ उपचुनाव आजसू पार्टी के साथ मिलकर लड़ सकती है। कांग्रेस विधायक ममता देवी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव 27 फरवरी को होगा।    

विज्ञापन


उन्होंने कहा, राज्य के गठन के बाद से ही भाजपा और आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के बीच स्वाभाविक संबंध हैं। हमने गठबंधन में कई चुनाव लड़े हैं। हम केंद्रीय नेतृत्व के परामर्श से उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा उपचुनाव जीतेगी।
विज्ञापन


उपचुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को रामगढ़ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, सत्तारूढ़ गठबंधन ने हमारे सत्ता में आने के बाद राज्य में हुए सभी चार उपचुनावों में जीत दर्ज की है और हमें रामगढ़ सीट आसानी से जीतने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन कांग्रेस से अपना उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने कहा, 'हम इस महीने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने रामगढ़ उपचुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा। कुमार राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उम्मीदवार चुनाव प्रचार पर स्वीकृत राशि से अधिक खर्च न करें।

इस बीच, उपचुनाव के मद्देनजर रामगढ़ उपमंडल में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद जावेद हुसैन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उपचुनाव सुनिश्चित करने के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई है। 


 रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 27 फरवरी को होगा। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। पिछले साल दिसंबर में हजारीबाग की एक विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने ममता देवी और 12 अन्य आंदोलनकारियों को गोलीबारी और 2016 में एक निजी औद्योगिक फर्म में पुलिस की जवाबी कार्रवाई से संबंधित एक मामले में पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed