{"_id":"644a400cef1e1b65810a2306","slug":"jharkhand-bjp-leader-s-body-found-hanging-from-a-tree-in-palamu-family-members-told-it-was-a-case-of-murder-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पलामू में भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला, परिवारवालों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पलामू में भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला, परिवारवालों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 27 Apr 2023 02:59 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:59 PM IST
सार
अपने कुछ परिजनों के साथ सिंह के परिवारवालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सेमरी-मनतु मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। परिवारवालों ने मनतु पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकार पर भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Jharkhand Police
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को एक भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला। बाजपा नेता की पहचान प्रमोद सिंह के तौर पर हुई है। परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि एक जमीनी विवाद की वजह से उनकी हत्या की गई है और आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया।
पुलिस ने बताया कि सिंह बुधवार की शाम पांच बजे अपने घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। जांच पड़ताल के बाद उनका शव एक एकांत स्थान पर पाया गया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (लेसलीगुन) आलोक कुमार टुटी ने कहा- "भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मनतु मंडल अध्यक्ष 35 वर्षीय प्रमोद सिंह को आज सुबह एक पेड़ से लटका पाया गया।"
अपने कुछ परिजनों के साथ सिंह के परिवारवालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सेमरी-मनतु मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। परिवारवालों ने मनतु पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकार पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि थाने के प्रभारी अधिकारी कमलेश कुमार ने सिंह के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उन्होंने दावा किया कि यदि पुलिस ने मौके पर मामला दर्ज कर लेती तो सिंह बच जाते।
विज्ञापन
मनतू पुलिस थाने के करमाटीला निवासी प्रमोद सिंह ने अपनी बहन से कहा था कि वह एक व्यक्ति से पैसे लेने जा रहा है और 20 मिनट में घर वापस आ जाएगा, लेकिन वापस नहीं आया।
एसडीपीओ ने बताया- "हर तरफ से मामले की जांच जारी है। शरीर को पोस्ट मॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया है। अब यह हत्या है या आत्महत्या, ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।"