फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Big success for Jharkhand Police, PLFI supremo arrested from Nepal with the help of NIA

Jharkhand: 30 लाख के इनामी नक्सली दिनेश गोप को NIA ने किया गिरफ्तार; 102 से ज्यादा मामलों में है आरोपी

Sun, 21 May 2023 07:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 21 May 2023 07:10 PM IST
सार

दिनेश गोप पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था, जिसमें से झारखंड पुलिस ने 25 लाख और एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पीएलएफआई सुप्रीमो के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Jharkhand: Big success for Jharkhand Police, PLFI supremo arrested from Nepal with the help of NIA
PLFI Supremo - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली और प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के फरार स्वयंभू सुप्रीमो को दिनेश गोप उर्फ कुलदीप यादव उर्फ बड़कू को एनआईए ने गिरफ्तार किया। एनआईए के मुताबिक, उसे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ 102 आपराधिक मामले दर्ज थे। इतना ही नहीं मोस्ट वांटेड नक्सली पर 30 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। वह झारखंड के खूंटी जिले का निवासी था। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर एनआईए पड़ी थी पीछे
एनआईए ने बताया कि मोस्टवांटेड नक्सली  गोप अपने सहयोगियों के साथ एक पेट्रोल पंप पर एक बैंक खाते में नोटबंदी के बाद अवैध हो चुके नोटों को जमा करने में शामिल था। इन नोट को लेवी और जबरन वसूली के माध्यम से एकत्र किया जाता था। इस  अवैध धन को बैंकिंग चैनलों और संदिग्ध शेल कंपनियों के माध्यम से करीबी सहयोगियों के नाम पर निवेश किया गया था। इसमें गोप और उसके परिवार के साथ ही सहयोगियों को आरोपी बनाया गया था। 
विज्ञापन


शुरूआत में यह मामला 10 नवंबर, 2016 को रांची के बेरो पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। बाद में जब एनआईए ने इसकी जांच अपने हाथ में ली तब 19 जनवरी, 2018 को केंद्रीय जांच एजेंसी ने फिर से मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में नौ जनवरी, 2017 को चार लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने मामले में गोप समेत 11 आरोपियों के खिलाफ पहला पूरक आरोप पत्र दायर किया था। इसके बाद एनआईए ने पिछले साल 23 जुलाई को मामले में पांच व्यक्तियों और तीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए ने इस मामले में 14 बैंक खातों और दो कारों के साथ-साथ एक करोड़ से अधिक की नकदी और अचल संपत्ति भी कुर्क की थी।

कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
एनआईए की जांच के अनुसार, गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश मामले हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और 2007 में गठित एक माओवादी संगठन पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित हैं। वह कारोबारियों, ठेकेदारों और जनता को आतंकित करने के लिए अपनी पीएलएफआई टीम के सदस्यों के जरिए पैसे वसूलता और हमलों को अंजाम देता था।

झारखंड पुलिस ने 25 तो एनआईए ने घोषित किया था पांच लाख का इनाम
एनआईए ने झारखंड सरकार द्वारा घोषित 25 लाख रुपये के इनाम के अलावा, गोप का पता लगाने के लिए 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एनआईए ने बताया कि गोप लगभग दो दशकों से फरार था। बीते साल 3 फरवरी को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदरी पुलिस थाने के वन क्षेत्र में गोप के नेतृत्व वाले पीएलएफआई दस्ते और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। हालांकि वह तब भागने में कामयाब रहा था। 


कई आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है PLFI 
पहले झारखंड लिबरेशन टाइगर्स (JLT) के रूप में जाना जाने वाला PLFI झारखंड में सैकड़ों आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। यह संगठन बेरोजगार युवाओं को मोटरबाइक, मोबाइल फोन और आसानी से पैसे देकर लुभाता था और प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए घातक हथियारों से लैस करता था। एनआईए ने इसके बारे में भी खुलासा किया है। जांच एजेंसी ने बताया कि जबरन वसूली पीएलएफआई की आय का प्रमुख स्रोत है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed