फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Bada Puja started, women and youth participated in the procession in large numbers

Jharkhand: बड़ा पूजा का हुआ आगाज, महिलाएं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया शोभायात्रा में भाग; लगे जयकारे

Sun, 25 May 2025 08:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 May 2025 08:42 PM IST
सार

Jharkhand: मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान ने बताया कि बड़ा पूजा की परंपरा वर्ष 1978 में शुरू हुई थी, जो अब एक भव्य वार्षिक आयोजन का रूप ले चुकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी स्वेच्छा से पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: Bada Puja started, women and youth participated in the procession in large numbers
लगे जयकारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोरंडा मनीटोला स्थित मां मनोकामना काली मंदिर में जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बड़ा पूजा का शुभारंभ रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस विशाल शोभायात्रा में पद्मश्री मुकुंद नायक की सांस्कृतिक टीम, बंगाल से मंगाई गई ढाक और छत्तीसगढ़ की सिंधी बाजा ने विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी उत्साहपूर्वक मां काली के जयघोष के साथ शामिल हुए। सचिव पवन पासवान ने जानकारी दी कि 26 मई को प्रातः 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक मुख्य पूजन का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बड़ा पूजा आपसी सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुका है।
विज्ञापन


वर्ष 1978 से चली आ रही परंपरा
मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान ने बताया कि बड़ा पूजा की परंपरा वर्ष 1978 में शुरू हुई थी, जो अब एक भव्य वार्षिक आयोजन का रूप ले चुकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी स्वेच्छा से पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं। बड़ा पूजा एक आस्था का केंद्र है झारखंड के साथ साथ छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल , बिहार जैसे अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मां काली के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कल यानी कि 26 मई को एक लाख भक्तों की आने की संभावना है बता दे विशेष भोग प्रसाद का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के चंदननगर से आकर्षक लाइटें मंगाई गईं हैं
बड़ा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल के चंदननगर से बेहद ही आकर्षक लाइटें मंगाई गई जो मन मोह ले रही हैं। श्री कृष्ण लीला को प्रस्तुत करते हुए तोरण द्वार लगाई गई है। बड़ा पूजा में वर्षों से भाग लेने वाली हटिया निवासी रानी जायसवाल बताती है कि मां मनोकामना काली मंदिर में आयोजित होने वाली बड़ा पूजा बेहद खास है इस दिन मां के अलौकिक रूप का दृश्य हमें देखने को मिलता है। लंबी कतार में खड़े होने के बावजूद भी मां के दर्शन में कोई कमी नहीं रहती यहां पूजन कर मन को शांति मिलती है। उनका कहना है जो भी परेशानी होती है उसका निराकरण मां की दर्शन कर हो जाती है। जब से मंदिर की स्थापना हुई है तब से लेकर आज तक लगातार बड़ा पूजा में सहपरिवार शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा की धरती'...कार्यक्रम में बोले लोकसभा स्पीकर; जानें क्या कुछ कहा


वहीं बड़ा पूजा के दौरान कई इलाकों से लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसी ही एक भक्त है मोराबादी निवासी अदिति राय जो बड़ा पूजा को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले 28 साल से मां मनोकामना काली मंदिर में जा रहे हैं खास कर बड़ा पूजा के दिन जाना यहां सौभाग्य की बात होती है मैं हर  वर्ष बड़ा पूजा के दिन मां काली के दर्शन के लिए पहुंचती हूं। उनका कहना है यहां जो भी मनोकामना की जाती है वोह पूर्ण होती है।

विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, बीरेंद्र प्रधान, अशोक राय, सुबोध सिंह गुड्डू, दीपू सिन्हा, शंभु गुप्ता, आलोक दुबे, मेहुल दुबे,सत्यनारायण अग्रवाल, राजा पासवान, प्रमोद पासवान, चंद्र भूषण सिन्हा, जयंत राय, सौरभ राय, सुनीता मिंज, उर्मिला उरांव, रानी जायसवाल समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed