फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Babulal Marandi elected leader of BJP Legislature Party, become leader of opposition

झारखंड: बाबूलाल मरांडी निर्विरोध भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, बनेंगे नेता विपक्ष

Mon, 24 Feb 2020 05:14 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: योगेश साहू Updated Mon, 24 Feb 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Babulal Marandi elected leader of BJP Legislature Party, become leader of opposition
झारखंड: बाबूलाल मरांडी निर्विरोध भाजपा विधायक दल के नेता चुना गया। मरांडी विधानसभा में नेता विपक्ष का पदभार भी संभालेंगे। - फोटो : Social Media

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी को सोमवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद भाजपा ने विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते मरांडी को विपक्ष का नेता बनाए जाने की विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की है।

विज्ञापन


हाल ही में भाजपा में अपने दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का विलय करने वाले मरांडी को केंद्रीय पर्यवेक्षक और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
विज्ञापन


इसके बाद राव ने रांची में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें एक आपराधिक मामले में भूमिगत चल रहे बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो को छोड़कर अन्य सभी 25 नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे। बैठक में मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के विधायक दल का नेता चुने जाने से पार्टी में सभी प्रसन्न हैं। विधायक दल की बैठक में मरांडी के निर्वाचन के तुरंत बाद पार्टी की ओर से विधानसभा सचिवालय को बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर अनुशंसा वाला पत्र भी सौंप दिया है।

इससे पहले 18 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव को झारखंड विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया था।


बता दें कि नवंबर-दिसंबर 2019 में राज्य में हुए विधानसभा के चुनावों में भाजपा की हार हुई थी और उसे सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि इससे पहले साल 2014 के चुनाव में भाजपा ने अकेले दम पर 37 सीट जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed