{"_id":"654b87302cb04065fe030d24","slug":"jharkhand-ats-has-arrested-two-isis-operatives-from-godda-and-hazaribagh-latest-news-update-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: गोड्डा और हजारीबाग से आईएसआईएस के दो आतंकी गिरफ्तार; झारखंड एटीएस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: गोड्डा और हजारीबाग से आईएसआईएस के दो आतंकी गिरफ्तार; झारखंड एटीएस की कार्रवाई
Wed, 08 Nov 2023 06:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
ats
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गोड्डा और हजारीबाग से दो आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एटीएस को सूचना मिली थी कि गोड्डा के आसनबनी थाना के तहत रहमत नगर निवासी आरिज हसनैन सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआईएस की विचारधारा फैला रहा है। उस पर निर्दोष लोगों को कट्टरपंथी बनाने की भी आरोप है। इस पर कार्रवाई करते हुए एटीएस ने उससे पूछताछ की और उसके आईएसआईएस से जुड़े होने का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान उसने मोहम्मद नसीम नाम के एक अन्य व्यक्ति के भी आईएसआईएस से जुड़े होने का खुलासा किया।
विज्ञापन
बताया गया कि एटीएस को आरिज के मोबाइल पर टेलीग्राम के जरिए हुई संदिग्ध चैट भी मिली है। नसीम ने आरिज को 'जिहाद' और 'कुफरा विद टैगूट' शीर्षक से दो किताबें भेजी थीं। दोनों किताबें जिहाद और आईएसआईएस की विचारधारा से प्रेरित हैं। नसीम ने उसे आईएसआईएस की 'बेथ' भेजी। वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के संपर्क में है। आरिज फलस्तीन जाकर उसे यहूदियों से मुक्त कराने के लिए माजिद अल अक्सा में फिदायीन हमला करना चाहता था।
विज्ञापन