{"_id":"67137fe514179c59f9017686","slug":"jharkhand-assembly-election-2024-cm-hemant-soren-opposition-bloc-news-in-hindi-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: विधानसभा चुनाव में साथ लड़ेगा विपक्षी गठबंधन, 81 में 70 सीटों पर उतरेंगे कांग्रेस-JMM के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: विधानसभा चुनाव में साथ लड़ेगा विपक्षी गठबंधन, 81 में 70 सीटों पर उतरेंगे कांग्रेस-JMM के उम्मीदवार
Sat, 19 Oct 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:26 PM IST
सार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में सीट शेयरिंग का ऐलान किया। हालांकि इस मौके पर आरजेडी और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन
राहुल-खरगे से मिले हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा और कांग्रेस और जेएमएम 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सीट बंटवारे को लेकर चर्चा के लिए रांची पहुंच चुके हैं।
कांग्रेस-JMM 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर गठबंधन का एलान किया। सोरेन ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कहा, इंडिया ब्लॉक झारखंड विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा। सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और जेएमएम 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। जेएमएम और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।
बैठक में RJD और वाम दल नहीं रहे मौजूद
उन्होंने आगे कहा कि शेष 11 सीटों के लिए गठबंधन सहयोगियों आरजेडी और वाम दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में सीट शेयरिंग का ऐलान किया। हालांकि, इस मौके पर आरजेडी और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। सोरेन बताया कि,राजद और सीपीआई(एल) से बातचीत के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि, कांग्रेस और जेएमएम किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें राज्य में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
पिछली बार हम 7 सीटों पर लड़े थे- मनोज झा
वहीं आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा- हम आपके सामने एक खास वजह से आए हैं, हमारा पूरा नेतृत्व हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आग्रह पर यहां आया है। आज सुबह हमारी एक बैठक हुई थी और उस बैठक में यह तय हुआ कि वोटों की ताकत और जनाधार आरजेडी के पक्ष में है। पिछली बार हम 7 सीटों पर लड़े थे क्योंकि लालू जी का दिल बड़ा था, उनका लक्ष्य बीजेपी को बाहर करना था और आज भी लक्ष्य वही है, हम 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे। हमारे गठबंधन के बाकी साथी शायद इतनी सीटों पर प्रतिशत के हिसाब से दूसरे नंबर पर नहीं रहे होंगे।
'15 से 18 ऐसी सीटों पर भाजपा को हराने में सक्षम'
जबकि उन्होंने विपक्षी गठबंधन की बैठक पर कहा कि, एकतरफा फैसला लिया गया, अलग-अलग जिलों में हमारी मौजूदगी बहुत मजबूत है, हम अपने गठबंधन के साथियों से आग्रह करेंगे कि वे उसी हिसाब से फैसला लें, हमारे प्रभारी यहां हैं, हमारे प्रदेश अध्यक्ष यहां हैं और कल से हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद यहां हैं। सबके होने के बावजूद अगर आपने गठबंधन की प्रक्रिया में हमें शामिल नहीं किया, तो यह दुख की बात है। आज जो बैठक हुई, उसमें हमने 15 से 18 ऐसी सीटों की पहचान की है कई जिलों में हम अकेले भी भाजपा को हराने में सक्षम हैं।
संबंधित वीडियो

#WATCH | Ranchi: RJD MP Manoj Jha says, "We have come before you for a special reason. You can see that our entire leadership is here at the request of our leader of opposition Tejashwi ji. We had a meeting this morning and it was decided in that meeting that the strength of… pic.twitter.com/5IWt00J5lM
— ANI (@ANI) October 19, 2024
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन