फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024 BJP manifesto amit shah updates news in hindi

Jharkhand Polls: झारखंड के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी; शाह बोले- माटी, बेटी, रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे

Sun, 03 Nov 2024 11:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 03 Nov 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024 BJP manifesto amit shah updates news in hindi
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। इस दौरान शाह ने कहा कि मतदाताओं को घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली झामुमो सरकार और किसी को भी अवैध रूप से सीमा पार नहीं करने देने वाली भाजपा के बीच चयन करना होगा। आगे शाह ने कहा कि भाजपा झारखंड की ‘माटी, बेटी, रोटी’ की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जो वर्तमान शासन में गंभीर खतरे में हैं।

विज्ञापन

 

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बताया कि झारखंड में जब भी भाजपा की सरकार रही, तब विकास कार्य हुआ है। बाबूलाल मरांडी ने कहा, "झारखंड में जब भी भाजपा ने सरकार बनाई, तब राज्य में विकास कार्य हुए। जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सरकार बनाई, तब उन्होंने राज्. के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने केवल अपने परिवार का विकास किया। पिछले पांच वर्षों से वे झारखंड को लूट रहे हैं। उन्होंने अपना वादा भी पूरा नहीं किया। जनता ने इस बार एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है।"


भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि इस घोषणापत्र में सभी समूहों किसान, महिलाएं, युवा, बुनियादी ढांचे और विकास संबंधी विषयों को शामिल किया जाएगा। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि घोषणापत्र में 150 संकल्प होंगे।

अमित शाह ने झारखंड सरकार को घेरा
भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "झारखंड में यह चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। झारखंड की महान जनता को तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर चलती हुई मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहिए। घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता, माटी और महिलाओं को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पर न मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "बेरोजगारी और पेपर लीक से त्रस्त युवा आज भाजपा के साथ अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं। भ्रष्टाचार से गरीबों के हक का धन अपने चेले-चपाटों में बांटने वाली सरकार की जगह गरीब का कल्याण करने वाली सरकार को झारखंड की जनता ढूंढ रही है, इसलिए भाजपा आज एक चुनावी संकल्प पत्र लेकर आई है। झारखंड को हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया था और झारखंड को संवारने का काम हमारे नेता और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया, लेकिन पांच साल पहले हेमंत सोरेन की सरकार आई, जिन्होंने मोदी जी द्वारा डबल इंजन सरकार के माध्यम से की गई विकास योजनाओं को ठप्प कर दिया।" 


अमित शाह ने बताया कि 2004-14 के बीच यूपीए सरकार के दौरान झारखंड को सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपया दिया गया, जबकि मोदी जी ने 2014-24 के बीच में तीन लाख आठ हजार करोड़ रुपया दिया है। झारखंड सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, "हेमंत सोरेन सरकार ने पांच लाख युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी देने का वादा किया था। आज मैं आपसे हिसाब मांगने आया हूं, 25 लाख छोड़िए आप सिर्फ पांच लाख युवाओं की लिस्ट दे दीजिए। हेमंत सोरेन सरकार से झारखंड का युवा आक्रोशित है और आपको ढूंढ रहा है।"

शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "घुसपैठियों को आपने (हेमंत सोरेन) पनाह दी है। घुसपैठियों मेंं आपको अपना वोट बैंक दिखाई देता है। इस राज्य में घुसपैठियों की वजह से आदिवासियों की संख्या घट रही है, डेमोग्राफी बदल रही है और हेमंत सोरेन की सरकार अपनी धुन में मस्त है। मैं आपसे वादा करता हूं कि भाजपा सरकार आएगी, तो घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालेगी। असम में भाजपा सरकार आई और आज असम में घुसपैठ बंद हो गई है। हम रोटी, बेटी और माटी तीनों का संरक्षण करेंगे।" बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक झारखंड में दो चरणों- 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed