फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024: BJP Leader Amit Shah said Will hang corrupt Jharkhand leader upside down

Jharkhand: 'जब तक BJP का एक भी विधायक है, हम मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने देंगे', अमित शाह का कांग्रेस पर वार

Tue, 12 Nov 2024 02:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Nov 2024 02:24 PM IST
सार

अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के झरिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झामुमो वाली सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024: BJP Leader Amit Shah said Will hang corrupt Jharkhand leader upside down
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/@BJP4India

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन पर कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी का आरोप लगाया। साथ ही भ्रष्ट नेताओं को सबक सिखाने के लिए मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी एलान किया कि भाजपा राज्य में हर घुसपैठिए की पहचान करेगी और उन्हें यहां से बाहर निकालेगी। इसके अलावा, कांग्रेस को आरक्षण विरोधी पार्टी भी बताया। 

विज्ञापन


पहले मदन मालवीय जी को दी श्रद्धांजलि, फिर कांग्रेस पर बरसे
बता दें, अमित शाह झारखंड के झरिया विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज हमारे देश के महान नेता मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि है। मालवीय जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया और साथ ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना भी की। मैं आज मालवीय जी को प्रणाम करके आप सबकी ओर से श्रद्धांजलि देता हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिये, जब तक मोदी की सरकार है तब तक ऐसा नहीं होने देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका एक वोट तय करेगा कि खुद को करोड़पति बनाना या...
उन्होंने कहा, 'आने वाली 20 तारीख को आप सभी को वोट देना है। आपका एक एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है। आपका एक वोट तय करेगा कि खुद को करोड़पति-अरबपति बनाने वाला झामुमो चाहिए, या गरीब माताओं को लखपति दीदी बनाने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार आपको चाहिए।'

'कांग्रेस और झामुमो के नेताओं से करोडों रुपये पकड़े गए'
उन्होंने आगे कहा कि यहां कांग्रेस और झामुमो के नेताओं से करोडों रुपये पकड़े गए हैं, ये सारे पैसे झरिया और धनबाद के युवाओं और माताओं-बहनों के हैं। आप भाजपा की सरकार बना दीजिए, हम इन करोड़ों रुपये लूटने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। झारखंड के गरीब आदिवासियों का, पिछड़ा वर्ग का और युवाओं का जो रुपया उन्होंने लुटा है, उसकी पाई-पाई उनसे वसूल करके झारखंड की तिजोरी में जमा की जाएगी।'

एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम हम करेंगे: शाह
शाह ने यह भी कहा, 'इन्होंने (कांग्रेस-झामुमो) ने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला किया, भूमि घोटाला किया, खनन घोटाला किया, सेना की जमीन भी कब्जा ली, हजारों करोड़ का शराब का घोटाला किया। ये घोटाला करने वाली सरकार है। राहुल बाबा खटाखट-खटाखट घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती। अब आप भी ना बोल रहे हैं और राहुल बाबा की पार्टी के अध्यक्ष खरगे भी कह रहे हैं कि कुछ पूरा नहीं होने वाला। लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम हम करेंगे।'

धनबाद में भी कांग्रेस पर हमला
शाह ने झारखंड के धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। वे पिछड़े वर्गों और दलितों के आरक्षण को खत्म कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। जब तक भाजपा का एक भी विधायक है, हम मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने देंगे।'


केंद्रीय मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि अगर झामुमो मंत्री आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ रुपये और कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये जब्त किए जाते हैं, तो यह किसका पैसा है? उन्होंने कहा कि यह धनबाद के युवाओं और माताओं से लूटा गया धन है। उन्होंने सोचा कि वे इस तरह लूटपाट करके बच सकते हैं। बस भाजपा की सरकार बनाएं और हम इन लुटेरों को ठीक कर देंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed