फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2019 second Phase Voting In 20 Constituencies Live Updates

झारखंड विधानसभा चुनाव : हिंसा के बीच दूसरे चरण में 20 सीटों पर 64.39 प्रतिशत मतदान

Sat, 07 Dec 2019 08:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Dec 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2019 second Phase Voting In 20 Constituencies Live Updates
मतदान - फोटो : social media

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को मतदान संपन्न होने तक 64.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिंसा की एक घटना को छोड़कर दूसरे चरण में सभी बीस सीटों के लिए लगभग शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन




मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दूरदराज के कुछ अन्य इलाकों से मतदान के आंकड़े प्राप्त होने के बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमला जिले के सिसाई विधानसभा में मतदान के दौरान उपद्रवियों ने एक सुरक्षाकर्मी से उसका हथियार छीनने का प्रयास किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने अपने बचाव में गोली चला दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इसके बाद गुस्साई ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

झारखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुरारी लाल मीणा ने बताया कि सिसाई विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 36 पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान से भीड़ ने उसका हथियार छीनने का प्रयास किया। अपने बचाव में जवान ने गोली चला दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।


दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीणा ने कहा कि अन्य जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। किसी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है। झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कुमार चौबे के मुताबिक, सिसाई में हुई हिंसा के बाद मतदान रोक दिया गया। मामले की जांच की जाएगी।

दिल का दौरा पड़ने से पुलिस अफसर की मौत

उत्तरी सिंघभूम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बहारगोड़ा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राजधान सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान एएसआई हरीश चंद्र गिरी (44) को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें पास के एक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। एएसआई हरीश उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed