फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Elected MLAs Swearing in speaker Ravindra Mahato news Updates in Hindi

Jharkhand: नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण आज, झामुमो की बैठक में रवींद्र महतो विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

Mon, 09 Dec 2024 06:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, रांची
एजेंसी, रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 06:35 AM IST
सार

एक अन्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि विधानसभा सत्र 4 दिनों का होगा और 12 दिसंबर तक चलेगा। पहले दो दिन निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ 20 भाषाओं में ली जा सकती है। दूसरा अहम मुद्दा झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव है।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Elected MLAs Swearing in speaker Ravindra Mahato news Updates in Hindi
झारखंड विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो नीत गठबंधन की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अब विधायकों के शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है। इसके लिए विधानसभा का चार दिवसीय सत्र आहूत किया गया है। जामताड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रवींद्र महतो झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। वे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र 4 दिनों का होगा, 20 भाषाओं में शपथ लेने का विकल्प
एक अन्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि विधानसभा सत्र 4 दिनों का होगा और 12 दिसंबर तक चलेगा। पहले दो दिन निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ 20 भाषाओं में ली जा सकती है। दूसरा अहम मुद्दा झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव है। सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर भी बहस और अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी। पिछले 5 वर्षों में राज्य में ऐसा विकास हुआ है जो पिछले 19 वर्षों में नहीं हुआ था।
विज्ञापन


राज्य को बेहतर दिशा देने के फैसले करेगी गठबंधन सरकार
इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले समय में राज्य को बेहतर दिशा देने के फैसले लिए जाएंगे। इसके लिए हमने 15 से 16 प्वाइंट बनाए हैं। हम राज्य को दिशा देने के लिए एक रूपरेखा तैयार करेंगे। 5 दिसंबर को राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की रणनीति पर बाबूलाल मरांडी ने दी जानकारी
झारखंड में विधानसभा सत्र की शुरुआत और भाजपा की भावी रणनीति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, भाजपा विधायक दल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात हुई। एक मुद्दा यह था कि सभी विधायक सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करें। 

झारखंड की समस्याओं के समाधान पर क्या करेंगे
मरांडी ने कहा, चूंकि 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र है, इसलिए सभी लोग विधानसभा में समय पर जाएंगे। दो दिन शपथ ग्रहण होगा और फिर विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा आने वाले समय में और बैठक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed