फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand assembly building newly constructed part burnt and explosives recoverd in Dumka

झारखंड: नवनिर्मित विधानसभा भवन का एक हिस्सा जलकर खाक, दुमका में विस्फोटक बरामद

Thu, 05 Dec 2019 02:53 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: योगेश साहू Updated Thu, 05 Dec 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand assembly building newly constructed part burnt and explosives recoverd in Dumka
झारखंड विधानसभा - फोटो : social media

झारखंड में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच बुधवार को यहां नवनिर्मित विधानसभा भवन के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग पर रात लगभग दस बजे काबू पाया जा सका। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे विधानसभा भवन की तीसरी मंजिल आग लगी थी, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन


भारी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने लगभग दस बजे आग पर काबू पाया। आग लगने से विपक्ष के साथ-साथ पत्रकार दीर्घा भी जलकर पूरी तरह खाक हो गया। झारखंड विधानसभा के नए भवन के पश्चिमी भाग के चार अलग-अलग हिस्सों में आग लगी। दर्जनभर दमकल वाहनों के साथ अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। नए विधानसभा भवन में आग लगने घटना से नई सरकार के गठन के बाद पहले सत्र की कार्यवाही नए विधानसभा भवन में होने पर संशय मंडराने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले दुमका में विस्फोटक बरामद

उधर, दुमका जिले के नक्सल प्रभावित गोपीकांदर थाना क्षेत्र के लखीबाद स्थित एक बंद पत्थर खदान के पास से भारी संख्या में विस्फोटक बरामद हुआ है। विस्फोटक को छिपाकर रखा गया था। स्थानीय पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुशील कुमार मंडल नामक व्यक्ति की पत्थर खदान के पास जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्रियां छिपाकर रखी गई हैं।

जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री बरामद की है। उन्होंने कहा कि बरामद विस्फोटकों का संबंध नक्सलियों से है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed