फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand assembly adjourned over para teacher issue

झारखंड : पारा शिक्षकों के मुद्दे पर हंगामा, विधानसभा की बैठक दो बार स्थगित

Wed, 26 Dec 2018 02:29 PM IST
Shani Mishra भाषा,रांची
भाषा,रांची Published by: Shani Mishra Updated Wed, 26 Dec 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand assembly adjourned over para teacher issue
झारखंड - फोटो : social media
झारखंड में पारा शिक्षकों के मुद्दे पर कार्यस्थगन की मांग के साथ मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं झारखंड विकास मोर्चा के विधायकों के हंगामे के चलते बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही भोजनावकाश के पहले दो बार स्थगित की गई।
विज्ञापन


झारखंड विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने पर सदन में विपक्ष के नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने पारा शिक्षकों का मुद्दा उठाया और अपनी पार्टी की ओर से लाये गये कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। कांग्रेस के आलमगीर आलम और झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव ने भी अपने अपने कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की।
विज्ञापन


सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर दिये गये ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर विशेष चर्चा कराये जाने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने विपक्ष के कार्यस्थगन प्रस्तावों को अमान्य कर दिया। तब विपक्षी विधायक अध्यक्ष के आसन के सामने आ कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झामुमो विधायकों ने की नारेबाजी

हंगामे के कारण उरांव ने करीब साढ़े ग्यारह बजे सदन की बैठक एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। दोपहर साढ़़े बारह बजे बैठक शुरू होने पर सदन में फिर इसी मुद्दे पर हंगामा होने लगा। झामुमो विधायक अध्यक्ष के आसन के सामने आ कर नारेबाजी करने लगे। 

सत्ता पक्ष की ओर से विधायक विरंची नारायण एवं अनंत ओझा ने झामुमो का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी को सदन में व्यवधान डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया ताकि विधायक अपने इलाकों की समस्याएं सदन में रख सकें और उनका समाधान किया जा सके।


जब अध्यक्ष ने पारा शिक्षकों के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के विधायकों की ओर से पेश ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सदन में विशेष चर्चा कराने की घोषणा की तो विपक्ष अपने कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की जिद पर अड़ गया। एक बार फिर हंगामा होने लगा। हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष ने आवश्यक विधायी कार्य संपन्न कराए और बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed