फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Assam CM meets assistant police personnel injured in protest

Jharkhand: प्रदर्शन में घायल सहायक पुलिस कर्मियों से मिले असम सीएम, बोले- राज्य सरकार बातचीत कर सुलझाए मुद्दा

Sat, 20 Jul 2024 12:05 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मेघा झा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:05 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री और आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Jharkhand: Assam CM meets assistant police personnel injured in protest
घायल पुलिस कर्मियों से मिलने पहुंचे असम सीएम हिमंत बिस्वा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री और आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार से अनुरोध करेंगे कि वे पुलिस कमिर्यों के साथ बातचीत कर मामले को जल्द से जल्द सुलझाएं।
विज्ञापन


झारखंड की राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर सहायक पुलिसकर्मी धरना प्रदर्शन हुआ, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस के लाठीचार्ज से कई प्रदर्शनकारी उत्तेजित हो गए और पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। इसके चलते हंगामे की स्थिति बन गई।  ऐसे में कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। शनिवार को असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रिम्स अस्पताल में घायल सहायक पुलिस कर्मियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असम सीएम ने कहा, "कल हुई घटना में कुछ सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया और वे घायल हो गए। मैं बस इतना चाहता हूं कि राज्य सरकार सहायक पुलिस कर्मियों के साथ चर्चा करे और इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाए। पुलिस कर्मियों ने मुझे बताया कि उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं है। मुझे विश्वास है कि हम झारखंड में चुनाव जीतेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed