{"_id":"636fc9d6221aae55ec06ef99","slug":"jharkhand-accident-two-killed-in-truck-bus-collision-in-ranchi-30-injured-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Accident: रांची में ट्रक-बस की टक्कर में दो की मौत, 30 के घायल होने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Accident: रांची में ट्रक-बस की टक्कर में दो की मौत, 30 के घायल होने की खबर
Sat, 12 Nov 2022 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:59 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रांची के बाहरी इलाके में शनिवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने और उसके बाद पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा तुपुदाना थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रांची से खूंटी जा रही बस पलट गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन