फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Accident News: Bus overturns, woman dies in accident; 12 injured

Jharkhand Accident News: यात्रियों से भरी बस पलटी, हादसे में महिला की मौत; 12 घायल 

Mon, 23 May 2022 11:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 23 May 2022 11:17 AM IST
सार

यहां सुबह करीब पांच बजे कोलकाता से रांची जा रही तेज रफ्तार बस ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई। हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
Jharkhand Accident News: Bus overturns, woman dies in accident; 12 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झारखंड के रांची में सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई तो वहीं 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रांची के बाहरी इलाके में हुआ। यहां सुबह करीब पांच बजे कोलकाता से रांची जा रही तेज रफ्तार बस ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई। हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे, जिसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बस चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया होगा, जिसके बाद बस पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed