{"_id":"636cfee82731f12bde3d7533","slug":"jharkhand-accident-25-injured-two-critical-as-pickup-van-overturns-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में हादसा: पिकअप वैन के पलटने से 25 घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में हादसा: पिकअप वैन के पलटने से 25 घायल, दो की हालत गंभीर
Thu, 10 Nov 2022 07:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Nov 2022 07:08 PM IST
सार
दुर्घटना रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर जरमुंडी इलाके के घोरटोपी गांव में हुई, जब तीर्थयात्री पड़ोसी बिहार के कटिहार जिले में दुमका में बासुकीनाथ मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 25 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक ऑटो रिक्शा से टक्कर को रोकने के प्रयास में एक पिकअप वैन के पलट जाने से 25 लोग घायल हो गए। वैन सड़क किनारे खाई में गिर गई। घटना दुमका जिले की बताई जा रही है। हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर जरमुंडी इलाके के घोरटोपी गांव में हुई, जब तीर्थयात्री पड़ोसी बिहार के कटिहार जिले में दुमका में बासुकीनाथ मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और बाद में उनमें से 20 को बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन