फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Academic Council Class 12 examinations Nandita Haripal Jamshedpur topped the arts stream want to become a journalist 

झारखंड: दूसरे के घरों में काम करने वाली मां और टेलर पिता की बेटी बनी आर्ट्स टॉपर

Sun, 19 Jul 2020 01:46 PM IST
देव कश्यप एएनआई, जमशेदपुर
एएनआई, जमशेदपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Jul 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Academic Council Class 12 examinations Nandita Haripal Jamshedpur topped the arts stream want to become a journalist 
अपने माता-पिता के साथ नंदिता हरीपाल - फोटो : ANI

झारखंड के जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की छात्रा नंदिता हरिपाल कक्षा 12वीं की इंटर आर्ट्स की परीक्षा में स्टेट टॉपर बनी हैं। उन्हें कुल 83.8 प्रतिशत अंक हासिल हुए है।नंदिता हरिपाल के पिता राजेश हरिपाल एक बुटिक में टेलर हैं, जबकि मां रश्मि हरिपाल दूसरों के घरों सहायिका का काम करती हैं।

विज्ञापन


परिवार कदमा भाटिया भस्ती में किराए के मकान में रहता है। स्टेट टॉपर बनने के बाद नंदिता ने कहा कि 'जब मैंने खबर सुनी तो मैं स्तब्ध थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं परीक्षा में टॉप करूंगी। मैं एक पत्रकार बनना चाहती हूं। नंदिता के पिता का कहना है कि 'बच्चों पर कभी भी पढ़ाई का बोझ नहीं डालना चाहिए,उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।'
विज्ञापन


सफल पत्रकार बनना नंदिता का है सपना
नंदिता ने बताया कि पढ़ाई को लेकर एक रूटीन तैयार किया था। ऐसा नहीं कि रात-रात भर जाग कर पढ़ाई करनी है। लेकिन यह तय था कि कुछ भी हो जाए, पढ़ाई को रोकना नहीं है। चार घंटे पढ़ती थी। नंदिता कहती हैं कि उनका सपना सफल पत्रकार बनना है। इसी वजह से 12वीं की पढ़ाई में आर्ट्स का चयन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की आर्थिक स्थिति से लड़कर पहुंचीं इस मुकाम पर
अब आगे मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करेंगी। नंदिता ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं रही कि इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई कर सकें या फिर आगे जाकर पढ़ाई कर सकें। कई बार फीस देने में भी दिक्कत हो जाती थी। जिसे को दूर करने के लिए वह खुद ट्यूशन पढ़ाने लगीं।

नंदिता का कहना है कि वह जब जिंदगी में कुछ बन जाएंगी, तब सभी शौक पूरे करेंगी। नंदिता ने बताया कि उनकी मां कई घरों में मेड का काम करती हैं। मां पैसे के लिए बाहर काम कर सकें, इसके लिए वह घर का काम पूरा करती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed