फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: A man was killed by mob on charges of theft

झारखंड: चोरी के आरोप में भीड़ ने की एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 27 Mar 2020 09:52 PM IST
आसिम खान पीटीआई, दुमका
पीटीआई, दुमका Published by: आसिम खान Updated Fri, 27 Mar 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: A man was killed by mob on charges of theft
सांकेतिक तस्वीर

झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के केन्दुआ गांव में गुरुवार रात चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने प्रमोद हाजरा नामक 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया कि उस गांव में कुछ लोग चोरी की नीयत से एक घर में घुसे थे। चोरी कर भागते समय उनमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सूचना पर जब तक पुलिस गांव पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रमेश ने बताया कि भीड़ हिंसा का शिकार हुए प्रमोद हाजरा पर बिहार और झारखण्ड में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह एक अन्तरराज्यीय कुख्यात अपराधी था। दुमका पुलिस को भी उसकी तलाश थी। वह बिहार के बांका जिलान्तर्गत बौंसी थाना क्षेत्र के अम्बातरी गांव का निवासी था परन्तु वह अपने ससुराल सरैयाहाट थानाक्षेत्र के सुमेता गांव में रहता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिसके घर में वह चोरी करने गया था उस घर के स्वामी के आवेदन पर चोरी, और मृतक की पत्नी कंचन देवी के आवेदन पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद हाजरा अपने 3-4 साथियों के साथ उस घर से सामान और नगदी लेकर भाग रहा था। शोर मचाने पर भाग रहे चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed